Connect with us

संस्कृति

नैनीताल में मां नंदा देवी महोत्सव का रविवार को आगाज़, कदली वृक्ष लेने दल रौखड़ रवाना

सीएन, नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव 2024 का रविवार को श्री राम सेवक सभा प्रगण में आगाज़ हो गया है। महोत्सव का वर्चुअल उद्घाटन सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस मौके पर आचार्य भगवती प्रसाद जोशी ने पूजा अर्चना कराई l इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या, पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह मीना सभा के अध्यक्ष मनोज शाह, पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महोत्सव के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। विधायक सरिता आर्या ने कहा कि अब महोत्सव को सरकार द्वारा राजकीय मेला घोषित कर दिया गया है जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार व्यक्त किया। श्री राम सेवक सभा के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर छोलिया कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किया। महोत्सव के उद्घाटन के मौके पर सभा के महासचिव जगदीश बवाड़ी तथा पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी मटू ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा महोत्सव में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी उपस्थित लोगों को दी। कार्यक्रम के अंत में एक दल कदली वृक्ष लेने के लिए निकटवर्ती मंगोली रौखड़ गांव को रवाना हुआ। इस मौके पर श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज शाह, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार, केएन गोस्वामी, विमल चौधरी, भुवन बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट पुर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू, उमेश जोशी, गिरीश जोशी, डॉ सरस्वती खेतवाल, चंद्रा पंत, शांति मेहरा, भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट, हरीश राणा, अजय शाह, आशु उपाधाय, मोहित रौतेला, मोहित लाल शाह, गोधन सिंह, भीम सिंह कार्की, कैलाश जोशी, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, दया बिष्ट, प्रेमा अधिकारी ,मीनू बुधलाकोटी, देवेंद्र लाल साह सहित अनेक लोग मौजूद थे। सोमवार को कदली वृक्षों को यहां लाया जाएगा तथा उनकी नगर परिक्रमा करने के बाद मूर्ति निर्माण के लिए सेवा समिति हॉल में रखा जाएगा। मंगलवार से प्रतिमा निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। इसके बाद मां नयनादेवी मंदिर प्रांगण में मां नंदा-सुनंदा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद विधिवत पूजन शुरू हो जायेगा।

More in संस्कृति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING