Connect with us

संस्कृति

मां नंदा-सुनंदा मूर्ति निर्माण जारी, शनिवार बह्म मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा के साथ पूजन शुरू होगा, क्विज व लोक गीत प्रतियोगिता हुई

सीएन, नैनीताल। श्री नंदा देवी महोत्सव 2023 में आज मां नयना देवी मंदिर में कदली वृक्ष से लोक पारंपरिक कलाकारों ने मां नंदा-सूनंदा की मूर्ति निर्माण किया। जिससे शनिवार को बह्म मुहूर्त प्राण प्रतिष्ठा के साथ पूजन किया जायेगा। आज चंद्र प्रकाश साह के साथ हरीश पंत, गोधन सिंह, अमर साह, संतोष पांडे, हीरा सिंह, आरती सम्मल ,मोनिका साह, दीक्षा बिष्ट ने मूर्त रूप दिया। शुक्रवार को सभा भवन में क्विज प्रतियोगिता तथा लोक गीत प्रतियोगिता हुई। जिसमें निर्णायक बृज मोहन जोशी तथा कैलाश जोशी एवम मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य रही। उन्होंने पुरुस्कार वितरण किया। संचालन प्रो. ललित तिवारी, नवीन पांडे, मीनाक्षीक्षी कीर्ति, दिव्या साह ने किया। क्विज में उत्तराखंड, संस्कृति, नंदा देवी पर सवाल पूछे गए। लोक गीत में भावना नगर पालिका इंटर कॉलेज प्रथम, सौम्य मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर द्वितीय, करण जूनियर हाई स्कूल तृतीय रहे। सांत्वना तनु लता सरस्वती शिशु मंदिर, रवीना मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर, खुशी आर्य जूनियर हाई स्कूल रही। क्विज में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय द्वितीय, सीआरएसटी इंटर कॉलेज,तथा तृतीय, सेंट जॉन्स स्कूल ने जीता। सभी विजेताओं को आशीर्वाद क्लब की तरफ से पुरुस्कार दिए गए। आज मनोज साह, अशोक साह, जगदीश बावड़ी, बिमल चौधरी, बिमल साह, राजेंद्र बिष्ट, प्रो. ललित तिवारी, राजेंद्र लाल साह, देवेंद्र लाल साह, मुकुल जोशी, ललित साह, भुवन बिष्ट, भीम सिंह कार्की, मिथिलेश पांडे, मुकुल जोशी, दीप्ति बोरा, गिरीश जोशी, मुकेश जोशी, कमलेश ढौंडियाल, मोहित साह, हरीश राणा, आनंद बिष्ट, देवेंद्र बगड़वाल आदि शामिल रहे। महोत्सव को ताल चैनल, यूट्यूब, फेस बुक से दिखाया जायेगा।

More in संस्कृति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING