Connect with us

संस्कृति

नन्दा देवी महोत्सव नैनीताल ए श्रेणी का राजकीय मेला घोषित, मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार

नन्दा देवी महोत्सव नैनीताल ए श्रेणी का राजकीय मेला घोषित, मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार

सीएन, नैनीताल। श्री नन्दा देवी महोत्सव को ए श्रेणी राजकीय मेला से संबंधित निदेशक संस्कृति द्वारा जारी पत्र के उपरांत आज राम सेवक सभा द्वारा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज का धन्यवाद ज्ञापित  किया।इस दौरान सभा भवन में विधायक सरिता आर्या का शाल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित भी किया गया।  अध्यक्ष मनोज साह ने बताया कि यह निर्णय लोक कला एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है। विधायक सरिता आर्या ने बताया कि मुख्यमंत्री एवं संस्कृति मंत्री उत्तराखंड की संस्कृति एवं लोक कला को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि विधायक सरिता आर्या के अथक प्रयासों से वर्षो पुरानी यह मांग पूरी हो पाई है। इस दौरान प्रबंधक विमल चौधरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी, कोषाध्यक्ष बिमल साह, उपाध्यक्ष अशोक साह, प्रो ललित तिवारी, मोहित लाल साह, राजेन्द्र लाल साह, हरीश सिंह राणा, विक्रम साह, आनन्द बिष्ट, मीनाक्षी कीर्ति,  राजीव बिष्ट, अवनीश उपाध्याय, मोनिका साह, नवीन पांडे, जगदीश तिवारी, जस्सी राम आदि उपस्थित रहे।

More in संस्कृति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING