Connect with us

संस्कृति

नैनीताल में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां शुरू, महिलाओं ने किया पोस्टर का विमोचन , 8 से 12 अक्तूबर तक होगा आयोजित

सीएन, नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में 68 वां दुर्गा पूजा महोत्सव 8 से 12 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा। दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। मां नयना देवी मंदिर परिसर में मां दुर्गा की मूर्ति का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा जाएगा। सेवा समिति हॉल में नगर की विभिन्न  संगठनों से पहुंची महिलाओं के साथ बैठक की गई। महिलओं ने बताया कि कलश यात्रा ,सांस्कृतिक कार्यक्रम ओर पूजा में सभी लोग बढ़ चढ़ कर हिसा लेंगे ,साथ कि मेला परिषर ओर मंदिर परिषर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। बैठक की अध्यक्षता सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट ने की। बैठक में  सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल, महासचिव उमेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार,  पीके शर्मा, दिनेश भट्ट, सुरेश चौधरी, डोली भटाचार्या, सुमन शाह, मंजू रौतेला, अमिता शाह, सुमन शाह, लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष ज्योति ढौंडियाल, मीनु बुधलकोटी, डॉ सरस्वती खेतवाल, मंजू बिष्ट, भावना भट्ट, जीवंती भट्ट, सावित्रि सनवाल, कविता गंगोला, रचना साह, रेशमा टंडन, कंचन जोशी, वंदना, मीनाक्षी शाह आदि लोग मौजूद रहे। 

More in संस्कृति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING