Connect with us

संस्कृति

श्री नंदा देवी महोत्सव: उत्तराखंड की कुलदेवी की सांस्कृतिक समृद्ध परंपरा

श्री नंदा देवी महोत्सव: उत्तराखंड की कुलदेवी की सांस्कृतिक समृद्ध परंपरा
प्रो. ललित तिवारी, नैनीताल।
प्रकृति को जोड़ता हुआ श्री नंदा देवी महोत्सव उत्तराखंड की कुलदेवी तथा सांस्कृतिक समृद्ध परंपरा है जिससे भद्रा पद की अष्टमी को मनाया जाता है। यह पर्व लोगो को जोड़ने के साथ खुशी एवम स्नेह आशीर्वाद देने वाला है। शक्ति की प्रतीक एवम हिमालय की शक्ति को समाहित करता यह पर्व पर्यावरण तथा प्रकृति एवं मानव के अभीष्ट संबंध को भी दिखाता है की पर्यावरण के संरक्षण तथा परिस्थितिकी के सतत विकास हेतु जरूरी है। नंदा देवी पर्वत भारत का दूसरा बड़ा तथा विश्व का 23 पर्वत है जिसकी ऊंचाई 7817 मीटर है। श्री नंदा देवी महोत्सव अल्मोड़ा में 17 वी शताब्दी तो नैनीताल में 1903 में प्रारंभ हुआ तथा श्री राम सेवक सभा 1926 से इसे मानव समुदाय के सहयोग से आयोजित कर रही है। प्रकृति को शक्ति का रूप देती नंदा देवी हिमालय के साथ वनस्पतियों को जोड़कर लोक पारंपरिक कलाकारों द्वारा मूर्त रूप दिया जाता है जो कला के साथ प्रकृति पूजन को दरसाता है। नंदा सुनंदा की मूर्ति निर्माण में जिन वनस्पति का प्रयोग होता है वो पारिस्थितिकी में घुलनशील तथा संरक्षण के साथ सतत विकास का संदेश देते है। मां नंदा सुनंदा की मूर्ति निर्माण में कदली केले का तना प्रयोग में लाया जाता है, जो देव गुरु बृहस्पति के साथ लक्ष्मी का निवास है तथा मूसा पैराडिसियाका वनस्पति नाम एवम जल में डालते ही घुल जाता है। बांस जिसे बमबुसा प्रजाति है वो पवित्र एवं जल में घुलनशील है। इसके अलावा रूई जिसकी बाती बनाते तथा कपड़ा जिससे कपास से बनाते गोस्सीपियम आर्बोरियम वानस्पतिक नाम है जो आसानी से घुलता है तथा पवित्र है। मूर्ति निर्माण में प्राकृतिक रंगों के अलावा आसन भृंगराज जिसे आर्टमेशिया अनुआ कहते है से बनाते है जो औषधीय है। इसके अलावा मां नंदा सुनंदा को डहलिया फूलो की माला तथा ब्रह्मकमल, सौसरिया, ओबोवलता चढ़ाया जाता है जो उच्च हिमालय इलाको में मिलता है। मां नंदा सुनादा की मूर्ति निर्माण पर ब्रह्म मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा से शक्ति विराजती है जो प्रकृति के प्रति अगाध प्रेम के साथ पर्यावरण एवं मानव के घनिष्ठ रिश्ते को दर्शाता है की मानव प्रकृति के साथ बेहतर संबंध रखे तथा पर्यावरण का ध्यान रखे। नंदा महोत्सव में पौधारोपण होना भी प्रकृति संरक्षण का स्पष्ट संदेश देता है। प्रसाद भी गेहूं से बना हलवा के प्रकृति संरक्षण एवं सतत में मानव को रहने तथा परंपराओं को पर्यावरण से सीधे जोड़ता है। नोट: प्रो. ललित तिवारी डीएसबी परिसर नैनीताल में वनस्पति विज्ञान विभाग में प्राचार्य हैं।

More in संस्कृति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING