Connect with us

संस्कृति

नैनीताल में श्री नन्दा देवी महोत्सव 8 से 15 सितंबर तक आयोजित होगा

सीएन, नैनीताल। श्री राम सेवक सभा कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक सभा भवन में संपन्न हुई, जिसमे श्री नंदा देवी महोत्सव 2024 तथा श्री रामलीला  महोत्सव  कार्यक्रम 2024 पर व्यापक चर्चा हुई। श्री नन्दा देवी महोत्सव 2024, 8 सितंबर से रविवार 15 सितंबर 2024 तक आयोजित किया जाएगा। अष्टमी  11सितंबर को विशेष अनुष्ठान होंगे। बैठक की अध्यक्षता सभा अध्यक्ष मनोज साह तथा संचालन महासचिव जगदीश बावड़ी ने किया। जगदीश बावड़ी  ने बताया कि जिलाधिकारी से हुई बैठक में यह भी तय हुआ की श्री नंदा महोत्सव  नैनीताल को अंतरराष्ट्रीय धरोहर में शामिल किए जाने हेतु समुचित प्रयास किए जायेंगे। आज की बैठक में श्री नंदा देवी महोत्सव हेतु 21 विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। जिससे महोत्सव को भव्य रूप दिया जा सके। बैठक में छोलिया दल की संख्या बढाने सहित अन्य कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। कदली वृक्ष चयन हेतु भी समिति बनाई गई जो  कदली का चयन परंपरा अनुसार करेगी। बैठक में यह भी तय हुआ की अगस्त में महिला दल, नागरिकों, सभा के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ संयुक्त बैठक होगी। आज की कार्यकारिणी बैठक में संरक्षक गिरीश जोशी, उपाध्यक्ष अशोक साह, बिमल साह, बिमल चौधरी, राजेंद्र लाल साह, घनश्याम साह, राजेंद्र बजेठा, भीम सिंह कार्की, चंद्र प्रकाश  साह, प्रो. ललित तिवारी शामिल रहे।

More in संस्कृति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING