Connect with us

संस्कृति

श्री नंदा देवी महोत्सव : इस बार मंगोली रोखड़ गांव से आयेंगे कदली वृक्ष, 8 से होगा मेला

श्री नंदा देवी महोत्सव : इस बार मंगोली रोखड़ गांव से आयेंगे कदली वृक्ष, 8 से होगा मेला
सीएन, नैनीताल।
श्री नंदा देवी महोत्सव 2024 के आयोजन व कार्यक्रम की जानकारी देते हुए श्री राम सेवक सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि श्री नंदा देवी महोत्सव आगामी आठ सितंबर ोसे शुरू होगा। मां नंदा-सुनंदा की प्रतिमा बनाने के लिए रविवार पंचमी को राम सेवक सभा नैनीताल का एक दल निकटवर्ती मंगोली रोखड़ गांव से कदली वृक्ष लेने रवाना होगा। शुक्रवार को श्री राम सेवक सभा के सभागार में सभा के अध्यक्ष मनोज शाह व महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव का उद्घाटन श्री राम सेवक सभा प्रांगण में दोपहर 2 बजे होगा। उद्घाटन मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। महोत्सव का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। महोत्सव के उद्घाटन के बाद कदली वृक्ष लेने के लिए टीम यहां से निकटवर्ती रौखड़ के लिए जाएगी। उन्होंने बताया 9 सितंबर को कदली वृक्षों को यहां लाया जाएगा। सबसे पहले यहां पहुंचने पर सुखताल तथा उसके बाद तल्लीताल वैष्णो देवी मंदिर में पूजा की जाएगी। उसके बाद वृक्षों को नगर भ्रमण कराया जाएगा। देर शाम को वृक्षों को नयना देवी मंदिर में ले जाया जाएगा। जहां पर कदली वृक्षों की पूजा की जाएगी। 10 सितंबर को मूर्ति निर्माण शुरू किया जाएगा। जबकि 11 सितंबर को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा एवं पूजन किया जाएगा। इसके बाद शाम 6.30 बजे एवं प्रसाद वितरण तथा 9रू00 बजे देवी पूजन व रात्रि 12रू00 बजे देवी भोग का आयोजन किया जाएगा। 12 सितंबर को प्रातः 6 बजे देवी पूजन, श्री दुर्गा सप्तशती पाठ एवं हवन कन्या पूजन तथा उसके बाद डीएसए मैदान में महा भंडारा आयोजित किया जाएगा। शाम को पंचायती एवं प्रसाद वितरण देवी पूजन व रात्रि 12.00 बजे देवी भोग का आयोजन किया जाएगा। 13 सितंबर को सुबह देवी पूजन दोपहर 2.00 बजे से श्री नंदा चालीसा व भजन कीर्तन किए जाएंगे। शाम को पंच आरती एवं प्रसाद वितरण तथा 7.00 बजे नैनी झील में दीपदान का आयोजन किया जाएगा। 9.00 बजे देवी पूजन तथा 12रू00 बजे रात्रि देवी भोग आयोजित किया जाएगा। इसी तरह 14 सितंबर को सुबह देवी पूजन का आयोजन किया जाएगा शाम 6.30 बजे पांच आरती व 90.00 बजे देवी पूजन ताजा रात्रि 12.00 बजे देवी भोग आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को सुबह 6.00 बजे देवी पूजन के बाद 12.00 बजे देवी भोग तथा उसके बाद 12रू30 बजे से महानंदा सुनंदा की शोभायात्रा मां नयना देवी मंदिर से नगर भ्रमण हेतु निकली जायेगी। देर शाम ठंडी सड़क स्थित गोलजू मंदिर के समीप मां नन्दा सुनंदा की मूर्तियों को नैनी झील में विसर्जन किया जाएगा। सभा के पदाधिराकियो द्वारा पिछले काफी लंबे समय से महोत्सव की तैयारियाँ की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि माँ नन्दा सुन्दा का कैलेंडर पिछले वर्ष की भाँति इस वर्ष भी हर घर में बाँटा गया है। इसके अलावा उद्घाटन के मौके पर कई अतिथियों आमंत्रित किया गया है। उद्घाटन मौके पर छोलिया कलाकारों द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में महोत्सव का प्रचार किया गया है । जिसके लिये छोलिया दलों को भी बुलाया गया है। महोत्सव के दौरान 14 सितंबर तक रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अवसर पर सभा अध्यक्ष विमल चौधरी, पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू, देवेंद्र लाल शाह, मोहित लाल शाह, अशोक शाह, राजू बिष्ट, भुवन बिष्ट, डॉ. ललित तिवारी, गोधन सिंह व त्रिभुवन बिष्ट आदि मौजूद थे।

More in संस्कृति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING