Connect with us

धर्मक्षेत्र

सावन का तीसरा सोमवार आज 24 जुलाई को रहेगा, बन रहे हैं कई शुभ योग

सावन का तीसरा सोमवार आज 24 जुलाई को रहेगा, बन रहे हैं कई शुभ योग
सीएन, उज्जैन।
इस बार सावन का अधिक मास होने से ये महीना 59 दिन का रहेगा। सावन का अधिक मास 18 जुलाई से शुरू हो चुका है, जो 16 अगस्त तक रहेगा। सावन का तीसरा सोमवार 24 जुलाई को रहेगा, जो अधिक मास के अंतर्गत आएगा। इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जिसके चलते इस दिन की गई शिव पूजा का फल कई गुना होकर मिलेगा। 24 जुलाई, सोमवार को सावन के अधिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी। षष्ठी तिथि के स्वामी भगवान कार्तिकेय हैं, जो महादेव के पुत्र और देवताओं के सेनापति हैं। इस दिन शिव नाम का शुभ योग दोपहर 02:51 तक रहेगा। इसके बाद सिद्धि नाम का शुभ योग रात अंत तक रहेगा। इस दिन सुबह कुछ देर के लिए अमृतसिद्धि और सर्वार्थसिद्धि नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। सावन के तीसरे सोमवार को शुभ योग में पारद शिवलिंग घर में लेकर आएं। इसका आकार अंगूठे के बराबर होना चाहिए। इसका पहले गंगाजल से अभिषेक करें और विधि-विधान से पूजा करने के बाद घर के पूजा घर में स्थापित करें। रोज इस शिवलिंग की के सामने शुद्ध घी का दीपक लगाएं और पूजा करें। संभव हो तो ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप भी करें। पारद का शिवलिंग बहुत ही दुर्लभ माना गया है। सावन मास में यदि पूजा की जाए तो हर मनोकामना पूरी हो सकती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, जिस घर में रोज पारद शिवलिंग की पूजा की जाती है, वहां वास्तु दोष, ग्रह दोष, पितृ दोष, कालसर्प दोष आदि सभी दोषों का निवारण अपने आप ही हो जाता है। पारद शिवलिंग की पूजा बहुत ही अधिक शुभ फलदाई मानी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 02 अगस्त 2026 का राशिफल : वृश्चिक राशि के जातकों के बिजनेस में राहत मिलेगी, जॉब में आपका परफॉर्मेंस बेहतर रहेगा  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING