Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज 24 फरवरी को ललिता जयंती :  मां ललिता की पूजा करने से व्यक्ति सभी प्रकार की सिद्धियां होंगी प्राप्त

आज 24 फरवरी को ललिता जयंती:  मां ललिता की पूजा करने से व्यक्ति सभी प्रकार की सिद्धियां होंगी प्राप्त
सीएन, हरिद्वार।
हिंदू पंचांग के अनुसार माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हर साल ललिता जयंती मनाई जाती है। यह दिन माता ललिता को समर्पित होता है। साथ ही इस दिन उनकी विधि.विधान से पूजा की जाती है। शास्त्रों में बताया गया है कि माता ललिता दस महाविद्याओं से तीसरी महाविद्या मानी जाती हैं। इस दिन उनकी सच्चे मन से पूजा करने से माता प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। माघ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 23 फरवरी दोपहर 03.33 बजे शुरू हो रही है। इस तिथि का समापन 24 फरवरी को दोपहर 05.59 पर होगा। उदया तिथि के अनुसार ललिता जयंती 24 फरवरी शनिवार के दिन मनाई जाएगी। माना जाता है कि ललिता जयंती के दिन मां ललिता की पूजा करने से व्यक्ति सभी प्रकार की सिद्धियां प्राप्त कर सकता है। माता ललिता को राजेश्वरी, षोडशी, त्रिपुर सुंदरी आदि कई नामों से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन सच्चे मन से मां ललिता की पूजा करने से जन्म और मृत्यु के चक्र से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। ललिता जयंती के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं और माता का ध्यान करें। इस दिन कई भक्त व्रत भी रखते हैं। इसके बाद मंदिर को अच्छी तरह से साफ करें। एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और मां ललिता की मूर्ति या चित्र स्थापित करें। इसके बाद देवी को अक्षत और पीले फूल चढ़ाएं। धूप.दीप करें। इस दिन मां ललिता को दूध से बनी चीजों का भोग लगाएं। पूजा के दौरान ललितोपाख्यान, ललिता सहस्रनाम, ललिता त्रिशती का पाठ भी किया जा सकता है।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING