Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज 28 अप्रैल 2026 का राशिफल : मेष राशि के जातकों के बिजनेस में धीरे-धीरे सुधार होगा और जो काम अटके हुए थे, उनमें आगे बढ़ने के संकेत मिलेंगे

मेष राशि का आज का राशिफल आज चंद्रमा आपके सातवें भाव में मौजूद हैं, इसलिए लाइफ पार्टनर और परिवार से जुड़े मामलों पर फोकस बना रहेगा। बिजनेस में धीरे-धीरे सुधार होगा और जो काम अटके हुए थे, उनमें आगे बढ़ने के संकेत मिलेंगे। जॉब में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन इसका फायदा आने वाले समय में जरूर मिलेगा। टीचिंग, आईटी और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रह सकता है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में लगातार मेहनत करते रहना होगा।

वृषभ राशि का आज का राशिफलचंद्रमा आज आपके छठे भाव में हैं, जिससे मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। जॉब में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखना जरूरी है। अभी एक जगह टिककर काम करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि का आज का राशिफलआज चंद्रमा आपके पांचवें भाव में स्थित हैं, जिससे लव लाइफ में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। बिजनेस में दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा, लेकिन धैर्य से काम लें। जॉब में नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिस पर काम शुरू करेंगे। स्टूडेंट्स को पढ़ाई के प्रति पूरी गंभीरता दिखानी होगी। कोई रुका हुआ सरकारी काम पूरा होने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग लड़की से दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में युवक को 20 वर्ष कठोर कारावास व 51 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा

कर्क राशि का आज का राशिफल चंद्रमा आज आपके चौथे भाव में हैं। आज जॉब में लगातार सफलता के योग बन रहे हैं। आपकी मेहनत अब रंग लाने लगी है। रियल एस्टेट या शेयर बाजार में सोच-समझकर किया गया निवेश आगे चलकर लाभ देगा। घर में शादी या किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। सिंह राशि का आज का राशिफल आज चंद्रमा आपके तीसरे भाव में हैं। आज आपको जॉब को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। हालांकि कई दिनों से रुका हुआ कोई जरूरी काम पूरा होने के योग हैं। बिजनेस से जुड़ी नई प्लानिंग पर काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें सफलता मिलने की संभावना है। स्टूडेंट्स को अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगानी होगी। आध्यात्मिक सोच आपको मानसिक मजबूती देगी।

कन्या राशि का आज का राशिफल चंद्रमा आज आपके दूसरे भाव में हैं। आज भाग्य का सहयोग मिलेगा। बिजनेस और जॉब दोनों में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। आप जिससे भी बात करेंगे, उस पर आपकी बातों का अच्छा असर पड़ेगा। दोस्तों के साथ घूमने का मौका मिल सकता है। स्टूडेंट्स की पढ़ाई में सुधार देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन सीजन में जाम की स्थिति व पेयजल की सभी वैकल्पिक व्यवस्थाएं समय से पूरी करें अधिकारी : कैड़ा

तुला राशि का आज का राशिफल आज चंद्रमा आपकी ही राशि में मौजूद हैं, इसलिए मन भावुक रह सकता है। शुक्र का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। जॉब में धीरे-धीरे प्रोग्रेस होगी। स्टूडेंट्स को कोर्स के दबाव के कारण थोड़ा बिजी रहना पड़ सकता है। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। ज्यादा तनाव स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है।

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल चंद्रमा आज आपके बारहवें भाव में हैं, जिससे खर्च बढ़ सकते हैं। इसके बावजूद बिजनेस को लेकर जो चिंताएं चल रही थीं, उनमें राहत मिलने लगेगी। जॉब में आपका परफॉर्मेंस बेहतर रहेगा और सीनियर अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा। ऑफिस का माहौल सकारात्मक रहेगा, जिससे मन संतुष्ट रहेगा।

धनु राशि का आज का राशिफल चंद्रमा आज आपके ग्यारहवें भाव में हैं, जिससे स्टूडेंट्स को गुरु और सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। जॉब में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी और वर्क प्रेशर भी रहेगा, लेकिन आत्मबल बनाए रखें।

यह भी पढ़ें 👉  आज 23 अप्रैल का राशिफल : मीन राशि के जातकों का मन शांत रहेगा, दूसरों की मदद करने का मन बनेगा

मकर राशि का आज का राशिफल आज चंद्रमा आपके दसवें भाव में हैं, जिससे कर्म और मेहनत का पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस में अचानक बड़ी सफलता से मन खुश रहेगा। बड़े काम को छोटे हिस्सों में बांटकर करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जॉब में सही दिशा मिलेगी और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

कुंभ राशि का आज का राशिफल चंद्रमा आज आपके नौवें भाव में हैं। बिजनेस में सफलता के योग हैं, लेकिन जॉब को लेकर थोड़ी असंतुष्टि बनी रह सकती है। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई को प्लानिंग के साथ पूरा करेंगे। आर्थिक लाभ के संकेत हैं और स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

मीन राशि का आज का राशिफल आज चंद्रमा आपके आठवें भाव में हैं। जॉब में अचानक सफलता मिल सकती है और प्रमोशन से जुड़ी बात आगे बढ़ेगी। बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा, लेकिन सही दिशा में काम करने से स्थिति सुधरेगी। सीनियर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING