Connect with us

आपदा

भूकंप के झटकों से कांपा अफगानिस्तान, 5.9 रही तीव्रता, कश्मीर से दिल्ली तक हिल गई धरती

भूकंप के झटकों से कांपा अफगानिस्तान, 5.9 रही तीव्रता, कश्मीर से दिल्ली तक हिल गई धरती
सीएन, काबुल/दिल्ली।
अफगानिस्तान के हिंदू कुश इलाके की धरती बुधवार सुबह भूकंप के झटकों से कांप उठी। भूकंप के तेज झटके न केवल अफगानिस्तान, बल्कि फिलीपींस, भारत, पाकिस्तान, तजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, चीन और किर्गिस्तान जैसे पड़ोसी देशों में भी महसूस किए गए। क्षेत्र के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 मापी गई। भारतीय समय अनुसार भूकंप सुबह 4.43 बजे आया। इसका केंद्र बघेलान के 164 किमी पूर्व में जमीन के नीचे 75 किलोमीटर की गहराई में था। शुरुआती जानकारी में किसी के हताहत होने या बड़े पैमाने पर नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है। हालांकि विशेषज्ञ देश में मौजूदा मानवीय चुनौतियों के कारण इसके पड़ने वाले असर को लेकर चिंतित हैं। इसके साथ ही फिलीपींस में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अफगानिस्तान दक्षिण एशिया में सबसे अधिक आपदा झेलने वाले देशों में से एक है। मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने बार.बार चेतावनी दी है कि अफगानिस्तान बाढ़, भूस्खलन और भूकंप जैसे प्राकृतिक खतरों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील बना हुआ है। अफगानिस्तान में ये लगातार भूकंप कमजोर समुदायों को नुकसान पहुंचाते हैं, जो पहले से ही दशकों के संघर्ष और विकास की कमी से जूझ रहे हैं। अफगानिस्तान भूकंप के लिए अत्यधिक संवेदनशील है, क्योंकि यह कई सक्रिय फॉल्ट लाइनों पर स्थित है, जहां भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट मिलती हैं। रेड क्रॉस के अनुसार हिंदू कुश पर्वत शृंखला विशेष रूप से सक्रिय है और लगभग हर साल भूकंप का अनुभव करती है। हेरात प्रांत से होकर एक महत्वपूर्ण फॉल्ट लाइन भी गुजरती है जिससे भविष्य में भूकंप का खतरा और बढ़ जाता है। दक्षिणी फिलीपींस में भी बुधवार को 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि नुकसान या हताहतों की कोई जानकारी नहीं है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि मिंडानाओ द्वीप के तट पर आए भूकंप की गहराई 30 किलोमीटर थी। फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्कैनोलॉजी  एंड सीस्मोलॉजी ने भूकंप का केंद्र मैतुम शहर से लगभग 43 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में बताया जो एक पहाड़ी और कम आबादी वाली क्षेत्र में स्थित है। हाल ही में पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भारत के पड़ोस में भूकंप के तेज झटके से कश्मीर से दिल्ली तक धरती हिल गई। भूकंप के तेज झटके न केवल अफगानिस्तान, बल्कि फिलीपींस, भारत, पाकिस्तान, तजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, चीन और किर्गिस्तान जैसे पड़ोसी देशों में भी महसूस किए गए। अफगानिस्तान में 5.6 तीव्रता के भूकंप ने हिंदू कुश क्षेत्र को हिलाकर रख दिया। जिसके तेज झटके न केवल अफगानिस्तान, बल्कि भारत, पाकिस्तान, तजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, चीन और किर्गिस्तान जैसे पड़ोसी देशों में भी महसूस किए गए। भारत में कश्मीर से लेकर दिल्ली.एनसीआर तक धरती कांप उठी जिससे लोगों में दहशत फैल गई। लोग अपने घरों, दफ्तरों और इमारतों से बाहर खुले मैदानों की ओर दौड़ पड़े।

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING