Connect with us

आपदा

भूकंप के झटकों से कांपी दिल्ली-एनसीआर की धरती, बाहर निकले लोग

भूकंप के झटकों से कांपी दिल्ली-एनसीआर की धरती, बाहर निकले लोग
सीएन, नईदिल्ली
। शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसका केंद्र अफगानिस्तान में 130 किलोमीटर की गहराई पर बताया जा रहा है। इसका असर दिल्ली.एनसीआर में भी महसूस किया गया। भारत में अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। जर्मन रिसर्च सेंटर के अनुसार भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान.कजाकिस्तान सीमा के पास था। भूकंप के झटके  पाकिस्तान में भी महसूस किए गए, जहाँ पिछले एक हफ्ते में यह तीसरी बार भूकंप आया है। अफगानिस्तान में शनिवार को दोपहर 12.17 बजे रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया भूकंप का असर जम्मू-कश्मीर और दिल्ली. तक महसूस किया गया। हालांकि अब तक जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। नोएडा और गाजियाबाद समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस हुए थे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.8 थी। इसका केंद्र पाकिस्तान में था। हालांकि जानमाल का कोई नुकसान इससे नहीं हुआ था।

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING