Connect with us

आपदा

भूकंप के झटकों से दहशत में लोग, राजधानी दिल्ली व पाकिस्तान तक डोली धरती

भूकंप के झटकों से दहशत में लोग, राजधानी दिल्ली व पाकिस्तान तक डोली धरती
सीएन, नईदिल्ली।
राजधानी दिल्ली में भूकंप के झटके लगे हैं। जम्मू कश्मीर, पाकिस्तान, अफगानिस्तान में भी भूकंप आया है। वहीं आज आए भूकंप की तीव्रता 5 से ज्यादा रही। इसका केंद्र अफगानिस्तान बताया जा रहा है।अफगानिस्तान में आए 5.7 तीव्रता के भूकंप के झटकों का असर दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र काबुल से कुछ ही दूरी पर था। ये 255 किलोमीटर की गहराई में आया था। अफगानिस्तान समयानुसार भूकंप सुबह 11.26 बजे दर्ज किया गया, जिससे दिल्ली-एनसीआर में धरती हिलने लगी। बीते दिन भी 2 देशों में भूकंप के झटके लगे थे। जम्मू कश्मीर में आज भूकंप के झटके लगे। भूकंप इतना जोरदार था कि झटके दिल्ली तक महसूस किए गए। भारत समेत पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में धरती के नीचे 255 किलोमीटर की गहराई में मिला है। भूकंप करीब साढ़े 11 बजे आया। हालांकि भूकंप के किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन जम्मू कश्मीर के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं राजधानी दिल्ली में कहीं.कहीं भूकंप के झटके महसूस हुए और लोग अपने घरों.ऑफिस से बाहर निकल आए। जम्मू कश्मीर में अब से पहले 3 बार भूकंप के झटके लग चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के झटके दिल्ली, जम्मू कश्मीर, पाकिस्तान के इस्लामाबाद, पेशावर, रावलपिंडी, सरगोधा, फैसलाबाद, पंजाब प्रांत, खैबर पख्तूनख्वा में भी भूकंप के झटके लगे हैं। बता दें कि जम्मू कश्मीर में 8 दिन पहले भी भूकंप के झटके लगे थे। 2 दिन में 3 बार धरती भूकंप से हिली थी। 20 अगस्त की सुबह 7 मिनट के अंदर 2 बार भूकंप आया। सुबह के 6.45 बजे 4.9 की तीव्रता वाला भूकंप आया। इसके 7 मिनट बाद 6.52 बजे 4.8 की तीव्रता वाला भूकंप आया। इसके बाद 21 अगस्त की रात करीब 10 से सवा 10 बजे के बाद 3.6 की तीव्रता वाला भूकंप आया। इन तीनों भूकंप का केंद्र बिंदु बारामूला में मिला। भूकंप के झटके पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भी महसूस किए गए और वहां इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई थी। बता दें कि बीते दिन दुनिया के 2 और देश भूकंप के झटकों से दहले थे। यूरोप और अमेरिकी महाद्वीप में भूकंप आया था। अमेरिका के अल साल्वाडोर देश में 6.1 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके लगे। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायिब बुकेले ने अपने  एक्स हैंडल पर लिखा कि ला लिबर्टाड के पश्चिमी क्षेत्र में समुद्र में 60 किलोमीटर की गहराई में भूकंप का केंद्र मिला। 4.1 और 4.5 की तीव्रता वाले भूकंप के 2 झटके ग्वाटेमाला में भी महसूस किए गए। इसके अलावा यूरोपीय महाद्वीप यूनान के क्रेते शहर में भी 5.2 की तीव्रता वाला भूकंप आया जिससे लोगें में दहशत फैल गई। एथेंस जियोडायनामिक इंस्टीट्यूट के अनुसार, क्रेते और गावडोस द्वीप के बीच आए भूकंप की गहराई धरती के नीचे 11.6 किलोमीटर दूर मिली।

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING