Connect with us

चम्पावत

आज से नेपाल में सशर्त जा पाएंगे भारतीय टैक्सी वाहन

आज से नेपाल में सशर्त जा पाएंगे भारतीय टैक्सी वाहन
सीएन, बनबसा।
नेपाल में बनबसा के टैक्सी परमिट वाहन चालकों को नेपाल प्रशासन ने सशर्त परिवहन की अनुमति प्रदान कर दी है। बृहस्पतिवार से भारत. नेपाल के बीच भारतीय टैक्सी परमिट वाहनों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। नेपाल प्रशासन के मुताबिक अब भारतीय टैक्सी परमिट वाहन नेपाल में सवारी छोड़ वापस भारत लौटैंगे। भारतीय टैक्सी वाहनों को नेपाल में रुकने की अनुमति नही होगी। नेपाल प्रशासन ने 14 मार्च से अचानक भारतीय टैक्सी वाहनों के नेपाल प्रवेश करने पर रोक लगा दी थी जिससे भारतीय टैक्सी परमिट वाहन स्वामी आक्रोशित थे। उन्होंने इसका विरोध किया था। बनबसा के टैक्सी परमिट वाहन स्वामी एवं चालकों ने 16 मार्च को एक नेपाली बस को भारत में रोक दिया था। इसके बाद हुई वार्ता में एक सप्ताह में कोई सर्वमान्य हल निकालने की बात पर भारतीय टैक्सी वाहन स्वामी व चालक मान गए थे। बीते दिवस भारतीय वाहन स्वामियों का एक शिष्टमंडल बनबसा व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी के नेतृत्व में नेपाल प्रशासन एवं यातायात समितियों, होटल व्यवसायियों एवं नेपाल वाणिज्य संघ पदाधिकारियों से मिला। जिस पर नेपाल प्रशासन ने भारतीय टैक्सी परमिट वाहनों को सशर्त नेपाल में परिवहन की अनुमति दी है। वार्ता में नेपाल के सीडीओ (जिलाधिकारी) गोपाल प्रसाद, एसडीएम धर्मराज, यातायात समिति प्रतिनिधि डंबर राज पंत, होटल व्यवसायी संघ अध्यक्ष जगदीश भट्ट, नेपाल वाणिज्य संघ अध्यक्ष पीतांबर जोशी के अलावा बनबसा व्यापार मंडल अध्यक्ष गांधी, चंदन सिंह रौतेला, कविंद्र सिंह ज्याला, संजय सिंह, राकेश सिंह, संतोष कुमार, शिवनाथ आदि थे।

More in चम्पावत

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING