Connect with us

चम्पावत

पूर्णागिरि हादसे पर सीएम ने जताया दुख, मंत्री ने घायलों का हाल जाना, मृतकों की संख्या हुई पांच

पूर्णागिरि हादसे पर सीएम ने जताया दुख, मंत्री ने घायलों का हाल जाना, मृतकों की संख्या हुई पांच
सीएन, चम्पावत। उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले में आज सुबह हुए दुखद हादसे में मृतकों की संख्या पांच हो गई है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। जिला प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने उप जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना और अफसरों को घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश दिए। आज गुरुवार की सुबह ठुलीगाड़ के पास यात्री पार्किंग में खड़े बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। हादसे का शिकार हुए सभी लोगों को टनकपुर अस्पताल लाया गया। कुछ लोगों ने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि कुछ घायलों का टनकपुर उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। मालूम हों कि इस दुर्घटना में बद्री नारायण पुत्र राम लखन उम्र 43 वर्ष, निवासी सौहराव, बहराईच उ.प्र., माया राम पुत्र बब्बू (29), उपरोक्त सौहराव, बहराईच उ.प्र.,
नेत्रावती पुत्री वीर सिंह( 20), निवासी पिण्डा, बिल्सी बदायूं उ.प्र., अमरावती पत्नी मोहन सिंह(26) निवासी पिण्डा, बिल्सी बदायूं उ.प्र. रामदेई पत्नी तोता राम( 30) निवासी सौहराव बहराईच उ.प्र. की मौत हो गई जबकि कौशल्या देवी पत्नी बद्री( 40) निवासी सौहराव बहराईच उ.प्र., कुसुम देवी पत्नी राम सूरत(59) निवासी सौहराव थाना रामगांव, बहराईच उ.प्र., पार्वती देवी पत्नी लालता प्रसाद(40) निवासी सौहराव थाना रामगाव बइराईच उ.प्र., सरोज पुत्री बद्री (04) निवासी सौहराव थाना रामगांव बहराईच उ.प्र., राधिका पुत्री बद्री( 05) निवासी सोहराव थाना रामगांव बहराईच उ.प्र., प्रियांसी पुत्री मोहन सिंह( 3) निवासी पिण्डा, बिल्सी बदायूं, उ.प्र., राम सूरत पुत्र अशरफी( 48) निवासी बहराई उ.प्र. घायल हो गये। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

More in चम्पावत

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING