Connect with us

नैनीताल

मंत्री राम सिंह कैड़ा की पहल से गौवंश संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, सिलौटी पंत में गौशाला निर्माण के लिए ज़मीन हस्तांतरण को मंज़ूरी

सीएन, नैनीताल। कैबिनेट मंत्री और भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा  के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप, भीमताल क्षेत्र में गौवंश संरक्षण की दिशा में एक  महत्वपूर्ण पहल की गई है। मंत्री कैड़ा ने कहा सरकार ने सिलौटी पंत, नौकुचियाताल क्षेत्र में 1.000 हेक्टेयर भूमि को गौशाला निर्माण के लिए नगर पालिका परिषद भीमताल को निःशुल्क हस्तांतरित करने की मंज़ूरी दे दी है। मंत्री ने कहा जिसका आदेश कर दिया है और इसे क्षेत्र में गौवंश (गाय और उनके वंश) के संरक्षण और संवर्धन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता है  मंत्री राम सिंह कैड़ा  ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। मंत्री कैड़ा ने कहा इस नई गौशाला के निर्माण से न केवल बेसहारा और निराश्रित गौवंश को एक सुरक्षित आश्रय मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में उनके स्वास्थ्य, देखभाल और संवर्धन में भी सुधार होगा। यह पहल न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे आवारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं और किसानों को होने वाले नुकसान में भी कमी आने की उम्मीद है। नगर पालिका परिषद भीमताल अब गौशाला के निर्माण और संचालन की ज़िम्मेदारी संभालेगी, जिससे क्षेत्र में गौवंश के बेहतर प्रबंधन होगा!स्थानीय निवासियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी इस सकारात्मक कदम का स्वागत किया है और इसे क्षेत्र में गौवंश की स्थिति को सुधारने के लिए एक सराहना करते हुए मंत्री कैड़ा का आभार ब्यक्त किया है!

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING