Connect with us

नैनीताल

बिजली की लाइन में पेड़ गिरने से खुर्पाताल के 14 गांव 15 घंटे अंधेरे में डुबे रहे

बिजली की लाइन में पेड़ गिरने से खुर्पाताल के 14 गांव की लाईन में 15 घंटे अंधेरे में डुबे रहे

सीएन, नैनीताल। मंडल मुख्यालय नैनीताल से सटे न्याय पंचायत खुर्पाताल में बीते दिन लगभग 11 बजे अज्ञात लोगों ने चीड के पेड़ में आरी चला दी। जिस कारण पेड़ से 11 केवी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण न्याय पंचायत खुर्पाताल के मंगोली, सिलमोडिया, जाेशयुडा सहित 14 गांव 15 घंटे तक अंधेरे में डूबे रहे। बुधवार को दोपहर दो बजे बिजली कर्मियों ने किसी तरह बिजली की आपूर्ति बहाल की। राज्य आंदोलनकारी दीवान सिंह कनवाल ने बताया कि खुर्पाताल के आसपास लकड़ी चोरों द्वारा खुलेआम अवैध रूप से पेड़ों को काटा जा रहा है। बीती दिन भी पेड़ काटा गया। जिससे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिजली कर्मचारी लाइन तो ठीक कर गये लेकिन लाइन को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नही की गई। उन्होंने कहा कि वन विभाग के लोग भी अवैध रूप से पेड़ों को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही कर रहे हैं।  

यह भी पढ़ें 👉  बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन की सख़्ती, अवैध सड़क की ध्वस्त, सरपंच निलम्बित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING