Connect with us

नैनीताल

नैनीताल की मॉल रोड के स्थाई उपचार के लिए छठी बार टेंडर जारी 

शासन की ओर से 3.48 करोड़ का बजट स्वीकृत, काम करने के लिए कोई भी ठेकेदार तैयार नहीं 

सीएन, नैननीताल। 2018 में क्षतिग्रस्त लोअर मालरोड को 2023 में भी स्थाई उपचार नहीं मिल पाया। सड़क की स्थाई मरम्मत के लिए लोनिवि ने छठी बार निविदा निकाली है। पूर्व में पांचवी बार निकाली गई निविदा के बाद भी लोनिवि को कोई ठेकेदार नहीं मिल पाया। बताया जा रहा है कि कार्य में मशीनों में ज्यादा लागत लगने की डर से कोई भी ठेकेदार निविदा नहीं डाल रहा। अब विभाग छठी बार निविदा निकाली है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि इस साल सड़क का स्थाई उपचार कर दिया जाएगा। बता दें कि वर्ष 2018 में लोअर मालरोड का लगभग 25 मीटर हिस्सा टूट कर झील में समा गया था। लगभग एक माह बाद सड़क का जियो बैग व जीआई पाइपों की मदद से अस्थाई ट्रीटमेंट किया गया। इस बीच लगभग एक माह तक सड़क पर यातायात भी ठप रहा था। जिसके बाद सड़क को स्थाई ट्रीटमेंट दिये जाने के लिए  कई विशेषज्ञों ने अध्ययन किये। शासन की ओर से अस्थाई उपचार के लिए 82 लाख का बजट भी जारी किया गया। लेकिन सड़क को अस्थाई उपचार भी ठीक से नहीं मिल पाया। जिसके बाद लोनिवि ने टीएचडीसी को नये सिरे से सड़क का स्थाई ट्रीटमेंट करने का प्रस्ताव दिया। बीते वर्ष टीएचडीसी के विशेषज्ञों के अध्ययनों के बाद लगभग चार करोड़ की डीपीआर बनाकर शासन को भेजी। जिसको देखते हुए शासन की ओर से 3.48 करोड़ का बजट स्वीकृत कर दिया था। लेकिन लोनिवि की ओर से पांच निविदा निकलने के बाद भी कोई ठेकेदार काम के लिए सामने नहीं आया। जिसके चलते अब तक सड़क का स्थाई उपचार नहीं हो पाया है। अब 2024 में सड़क के स्थाई उपचार की उम्मीद लगाई जा रही है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया कि लोअर मालरोड के स्थाई उपचार के लिए पांच बार निविदा निकाली जा चुकी है लेकिन कोई ठेकेदार नहीं मिल पाया है। बताया कि शनिवार को पुन: निविदा निकाली गई है, ठेकेदार मिलने पर काम

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING