Connect with us

नैनीताल

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम का बेमियादी धरना प्रदर्शन जारी

सीएन, नैनीताल। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज भी जारी रहा। महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि प्रातः निगम के प्रबंध निदेशक डॉक्टर संदीप तिवारी एवं कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत द्वारा पौधारोपण के साथ हरेला सप्ताह की शुरुआत की गई ।गुरु रानी ने कहा कि निगम के कर्मचारीअब हरित प्रदेश की परिकल्पना को साकार करते हुए प्रत्येक दिन हरेला पर्व तक बृहद स्तर पर पौधारोपण करेंगे। आज निगम कर्मचारियों ने सुखाताल परिसर में सैकड़ो पौधे लगाए। गुरुरानी ने कहा कि अब कुमाऊँ मंडल विकास निगम व गढ़वाल मंडल विकास निगम के सभी आवास गृह व इकाइयों के परिसर पर निगम कर्मचारी पौधारोपण कर सरकार का ध्यान उनकी मांगों के प्रति आकर्षित करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका संगठन राज्य का एक ऐसा संगठन है जो हमेशा राज्य राजहित व कर्मचारी हित की भावना के तहत अपनी मांगों को मनाने के लिए पर्यावरण संरक्षण के तहत विगत कई वर्षों से पौधारोपण करता रहा है। आज पौधारोपण कार्यक्रम में महासंघ के महामंत्री कंचन चंदोला, पीतांबर दुमका, रमेश कपकोटी गौतम कुमार गणेश चन्याल कैलाश आर्य महेश चंद्र महेश कुमार वेद प्रकाश बलवंत सिंह पदम सिंह हर सिंह दयाल सिंह शेर सिंह सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING