Connect with us

नैनीताल

जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुचायें : मुकेश कुमार

सीएन, हल्द्वानी। अध्यक्ष/राज्यमंत्री उत्तराखण्ड अनुसूचित जाति आयोग मुकेश कुमार ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि अनुसूचित जाति के लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुचायें, इसके लिए योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों में शिकायत मिलने पडी नाराजगी व्यक्त की तथा अधिकारियों को निर्देश दिये की इस प्रकार की कोताही दोबारा होने पर सम्बन्धित अधिकारी पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा अधिकारी समय-समय पर नियमित छात्रावासों का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा पर्वतीय क्षेत्र के दुरस्थ इलाकों पर जहां लोग समाज कल्याण की योजनाओं के बारे में जानकारी के अभाव में लाभ नही ले पाते है उन क्षेत्रों मे शिविर लगाकर अधिक से अधिक लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ अन्तिम छोर के व्यक्ति तक पहुॅचाया जाये। इसके लिए अधिकारियों अपनी कार्यशैली में सुधार करने की आवश्यकता होगी। उन्होंने निदेशक समाज कल्याण को आई टी आई कॉलेजों में कोर्स के साथ ही एस.सी.पी योजना में नर्सिंग कॉलेज अन्य हितोपयोगी विद्यालय खोलने का भी प्रस्ताव रखने के निर्देश दिये। उन्होंने देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल में अनुसूचित जाति व्यक्तियों के लिए संचालित कोचिंग सेंटरों की सूची 3 दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निदेशक समाज कल्याण आशीष भटगांई ने बताया कि बी.एड. के छात्रों की छात्रवृत्ति न मिलने पर शिक्षण संस्थानों के पास एफीनेशन प्रमाण पत्र न होने से छात्रों को छात्रवृत्ति नही मिल पाती है। बैठक में सहायक निदेशक हेमलता पाण्डे, समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिडियाल नैनीताल, टीआर मलेठा हरिद्वार, विनोद उनियाल पौडी, एचबी भटट रूद्रप्रयाग, नरेश कुमार के साथ ही प्रदेश के समस्त जनपदों के समाज कल्याण अधिकारी एवं सहायक समाज कल्याण अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 25 मार्च 2026 का राशिफल : धनु राशि के जातकों का आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है, बिजनेस के मामले में लाभ होगा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING