Connect with us

नैनीताल

भाजपा कार्यकर्ता जनता के साथ मिलकर हर बूथ पर 100 घरों पर तिंरगा झंडा लगाएं : ढैला

सीएन, नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी मंडल नैनीताल की एक बैठक नैनीताल क्लब में हुई जिसमे नैनीताल जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र ढैला मुख्य वक्ता के रुप में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के बारे में बताया। उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जनता के साथ मिलकर हर बूथ पर 100 घरों पर तिंरगा झंडे लगाएंगे। इसके अलावा 13 अगस्त को मल्लीताल चीना बाबा से तिरंगा यात्रा मल्लीताल बाजार होते हुए पंत पार्क पर समापन होगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस पर एक फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी तथा उसी दिन शाम को महापुरोषों के स्मारकों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। नैनीताल मंडल के प्रभारी देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने सभी कार्यकर्ता से कहा की बूथ स्तर पर इन कार्यक्रमों को मिलकर सफल बनाने का प्रयास करें ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट तथा संचालन महामंत्री मोहित लाल साह ने किया, हर घर तिरंगा कार्यक्रम के संयोजक भुपेंद्र बिष्ट, सह संयोजक संतोष कुमार, सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, अरविंद सिंह पडियार, विमला अधिकारी, जीवंती भट्ट, कविता गंगोला, आशू उपाध्याय, तारा राणा, विक्रम सिंह रावत, मीनू बुधलाकोटी, कैलाश रौतेला, मारुति नंदन साह, प्रो. डॉ. ललित तिवारी, मनोज जगाती, जगमोहन सिंह बिष्ट, श्याम सिंह बिष्ट, ललित ढैला, राजेंद्र सिंह अधिकारी, रितुल कुमार, सागर आर्या, विकास जोशी, नंदन सिंह, सुंदर सिंह बिष्ट, मनोज कुमार, हीरा सिंह अधिकारी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रेम सागर,चंद्र खन्ना, चंदन सिंह चमियाल,भगवत रावत, शैलेन्द्र सिंह बिष्ट, दीप भट्ट, विकास जैसवाल, प्रमोद सुयाल, मनोहर कार्की, आशीष बजाज, भारती कैड़ा, मधु बिष्ट, ममता बधानी, तुलसी डालाकोटी, संतोष साह, ज्योती गोस्वामी, लता दफौती, वैभव जोशी, गणेश मेहरा, वीरेन्द्र कुमार, रचित तिवारी, हीरा सिंह अधिकारी, पंकज साह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING