Connect with us

नैनीताल

पुस्तकें व्यक्तित्व बनाती है व ज्ञान के साथ नए शोध को करते हैं प्रेरित

पुस्तकें व्यक्तित्व बनाती है व ज्ञान के साथ नए शोध को करते हैं प्रेरित

सीएन, नैनीताल। डीएसबी परिसर में सस्टेनेबल यूटिलाइजेशन एंड कंजर्वेशन ऑफ बायोलॉजिकल वेल्थ पुस्तक का विमोचन फेलो ऑफ नेशनल एकेडमी तथा गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यकारी कुलपति प्रो. संतोष कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुस्तकें व्यक्तित्व बनाती है जो ज्ञान के साथ नए शोध को प्रेरित करते है  हिमालय शोध की खान है  पुस्तक को डीएसबी परिसर के रसायन शास्त्र की प्रो. गीता तिवारी, पैनी जोशी, डा. दीपिका पंत, वनस्पति विज्ञान के प्रो. ललित तिवारी तथा जैव प्रौद्योगिकी के  डा. संतोष उपाध्याय द्वारा संपादित किया गया है। पुस्तक में 16 शोध पत्र शामिल है। जिसमें उत्तराखंड, यूपी, बिहार, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, ऑस्ट्रेलिया के शोधार्थी शामिल है। पुस्तक में संरक्षण के नई  तकनीक तथा पौधों के न्यूट्रा सी मूल्य के साथ कॉस्मेटिक, नैनों मेडिसिन, रीजेनरेशन ऑफ मेडिसिनल प्लांट्स के बारे में शोध शामिल किया गया है। पुस्तक का आमुख प्रो प्रदीप जोशी चेयरमैन एनटीए तथा पूर्व चेयरमैन यूपीएससी, सीजीपीएससी, एमपीपीएससी ने लिखा है। 300 पेज की पुस्तक को इंदु बुक सर्विसेज न्यू दिल्ली द्वारा प्रकाशित किया गया है। पुस्तक शोधार्थियों के लिए पर्यावरण, फार्मा, जैविक संसाधन शोध के लिए लाभप्रद है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING