Connect with us

नैनीताल

नगर निगम क्षेत्र हल्द्वानी में खराब स्ट्रीट लाइटों को सुधारने का अभियान शुरू

सीएन, हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने निर्देशों क्रम में नगर निगम टीम द्वारा नगर में  खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त किया जा रहा है। जिसमें  नगर निगम तथा ई ई एस एल  की टीम ने नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत खराब स्ट्रीट लाइटों को सुधारने का अभियान शुरू किया है। नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि 15 दिन के भीतर  सभी खराब स्ट्रीट लाइटों का रिपेयर और सर्वे करने के निर्देश डीएम ने दिए थे। बताया कि   नगर निगम द्वारा कराए गए सर्वे में लगभग 32000 स्ट्रीट लाइट में 4300 स्ट्रीट लाइट खराब हैं। बरसात में स्ट्रीट लाइट ऑन में ज्यादा खराबी आती है क्योंकि बारिश के कारण तार में कभी कार्बन आ जाता है। तथा आंधी में तार टूट जाते हैं कई बार वोल्टेज फ्लकचुएट होने के कारण भी लाइट फूंक जाती है।बताया कि अभियान के तहत हल्द्वानी नगर के विभिन्न इलाकों में मंगलवार को अभियान के तहत करीब 46ख़राब स्ट्रीट लाइटों को चिन्हित किया गया और 38 से अधिक स्ट्रीट लाइटों की समस्याओं को दुरुस्त  किया गया। बताया कि आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING