Connect with us

नैनीताल

डीएम ने गोला नदी से होने वाले भू कटाव और तटबंधों का स्थल निरीक्षण किया

सीएन, हल्द्वानी/लालकुआं। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने लालकुआं विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मोतीनगर में एनएच द्वारा बनाए जा रहे विद्यालय का निरीक्षण किया, इसके बाद गौला नदी में तटबंध बनाए जाने और लालकुआं रेलवे स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करते हुए वन विश्राम भवन में बिंदुखत्ता वन अधिकार समिति के सदस्यों से राजस्व ग्राम बनाए जाने को लेकर विस्तार से वार्ता की। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने बंगाली कॉलोनी में जल भराव प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए निकासी संबंधी कार्य करवाने और स्वच्छता करने की भी निर्देश दिए।  दोपहर बाद जिलाधिकारी ने लालकुआं विधानसभा का स्थल निरीक्षण किया। अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम मोती नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे NH द्वारा बनाये जा रहे 8 कक्षा कक्षों को एक महीने के भीतर पूरा करने के साथ ही प्रधानाचार्य को चार अतिरिक्त कक्षा कक्ष का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी देवरामपुर स्थित गौला नदी तट पर पहुंची जहां उन्होंने गोला नदी से होने वाले भू कटाव और तटबंधों का स्थल निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने वन विभाग से उनके क्षेत्र में सुरक्षा दीवार बनाई जाने की जानकारी ली। सिंचाई विभाग ने बताया कि के ग्रामीण इलाके की तरफ स्थाई सुरक्षा के लिए  8 करोड़ की परियोजना का आकलन तैयार किया गया है। डीएम ने   पूरे क्षेत्र में सुरक्षात्मक दीवार और तटबंध बनाये जाने की योजना के स्वीकृत होते ही जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि भू  कटाव को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर पौधारोपण भी करना होगा। इसके पश्चात जिलाधिकारी लाल कुआं स्थित रेलवे के प्राथमिक स्वास्थ्य विद्यालय पहुंची जहां 157 छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं जिलाधिकारी ने खनन न्यास निधि से पूर्व से स्वीकृत साढ़े आठ लाख रुपए से स्कूल में टीन सेट बनाए जाने और सौंदर्यकरण करने तथा जल भराव की स्थिति से निपटने के निर्देश दिए। इसके पश्चात जिलाधिकारी बंद विश्रामगृह डोली रेंज पहुंची जहां बिंदु खाता के वन अधिकार समिति के सदस्यों से बिंदुवार चर्चा की इस पर जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुसार बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाया जाना है इस पर वन अधिकार समिति के उपखंड और जिला स्तरीय समिति द्वारा कई बिंदुओं की रिपोर्ट समिति के माध्यम से शासन को भेजी गई है और कई अन्य बिंदुओं को उसमें और जोड़ा जाना है जिस पर भी आगे कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा बंगाली कॉलोनी के बरसात के मौसम में हमेशा जल भराव होने वाले स्थान का स्थल निरीक्षण किया और क्षेत्र की स्वच्छता के लिए स्वच्छता समिति और लालकुआं नगर पंचायत के साथ एम ओ यू करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में डीएफ़ओ हिमांशु बागड़ी, एसडीएम परितोष वर्मा, तहसीलदार मनीषा बिष्ट सहित स्थानीय लोग और अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में उत्तराखंड निवासी केशव नेगी की गिरफ्तारी के संबंध में निष्पक्ष एवं तथ्यपरक जांच सुनिश्चित हो : अजय भट्ट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING