Connect with us

नैनीताल

पहली बार सरोवर नगरी पहुंचे सांसद भट्ट ने गोविंद वल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

सीएन, नैनीताल। लगातार दूसरी बार सांसद बनने पर सांसद अजय भट्ट पहली बार सरोवर नगरी पहुंचे l यहां पहुंचने के बाद उनका जोरदार स्वागत हुआ वहीं दूसरी ओर सांसद अजय भट्ट ने मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास स्थित पंडित गोविंद वल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमें पंडित गोविंद वल्लभ पंत बताए गए मार्गों व आदर्शो पर चलना चाहिए। उन्होंने अपने जीवन काल में नई–नई बुलंदियों को छुआ तथा भारत का नाम रोशन किया। इस मौके पर उन्होंने पंडित गोविंद वल्लभ पंत को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर विधायक सरिता आर्य राज्य मंत्री दिनेश आर्य सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विमला अधिकारी, पंत जयंती समारोह समिति के सयोजक ललित मोहन भट्ट, पूरन मेहरा आदि मौजूद थे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING