Connect with us

नैनीताल

राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह आज मंगलवार को नैनीताल पहुंचगे

सीएन, नैनीताल। राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम,वीएसएम सेनि, 2 व 3 अपै्रल 2024 को जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं। जानकारी देते हुये अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि राज्यपाल श्री सिंह 2 अपै्रल (मंगलवार) को सायं 4 बजे जीटीसी हैलीपेड देहरादून से हैली द्वारा प्रस्थान कर सायं 5 बजे जीटीसी हैलीपेड कैलाखान नैनीताल पहुचेंगे तथा 5ः10 बजे सैनिक स्कूल घोडाखाल के  कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे तथा रात्रि विश्राम राजभवन नैनीताल में करेंगे। राज्यपाल श्री सिंह 3 अपै्रल (बुधवार) को प्रातः 7 बजे गोल्फ कोर्स राजभवन में प्रतिभाग करेंगे तथा 11 बजे से 12 बजे के मध्य अधिकारियों से वार्ता करेंगे तथा 3ः50 बजे कैलाखान हैलीपेड से देहरादून को प्रस्थान करेंगे।   

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत गणना प्रपत्र वितरण कार्य का उच्चाधिकारियों द्वारा किया निरीक्षण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING