Connect with us

नैनीताल

कृषि विज्ञान केन्द्र ने विभिन्न कृषि कार्यों में लंबे हैंडल वाले स्प्रिंग ब्रेस का किया प्रदर्शन

सीएन, नैनीताल। कृषि विज्ञान केन्द्र, ज्योलीकोट की ओर से सोमवार को ग्राम भल्यूटी की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आधुनिक कृषि यंत्रों से परिचित कराने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को लंबे हैंडल वाले स्प्रिंग ब्रेस का प्रदर्शन किया गया, जिसे विभिन्न कृषि कार्यों में श्रम और समय बचाने के लिए डिजाइन किया गया है इस यंत्र का उपयोग हरा चारा फैलाने, सूखा चारा इकट्ठा करने, अनाज सुखाने, पोषण वाटिका में सूखी पत्तियां एकत्रित करने और गौशाला की सफाई जैसे कार्यों को सरल बनाने के लिए किया जा सकता है। डॉ. सुधा जुकारिया और डॉ. शशि तिवारी ने इस यंत्र के प्रभावी उपयोग का विधि का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में केन्द्र के प्रभारी डॉ. सी. तिवारी ने महिलाओं को आगामी कृषि गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। डॉ. बलवान सिंह ने इस यंत्र को गौशाला की सफाई के लिए पारंपरिक विधियों से अधिक उपयोगी बताया। इस दौरान दीप कुमार, विमल कुमार शर्मा, महिपाल चन्द्र लोहनी, गोविंदी मौजूद रहे ।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING