Connect with us

नैनीताल

संत एंथोनी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के मेधावी छात्र लोकेश बिष्ट, ऋत्विक सहित मेधावी व अव्वल छात्र छात्राओं सम्मानित

सीएन, ज्योलीकोट। प्रमुख शिक्षण संस्था संत एंथोनी इंटर कॉलेज ज्योलीकोट नैनीताल में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल मेरिट लिस्ट के मेधावी छात्र लोकेश बिष्ट, ऋत्विक साहनी सहित अन्य  मेधावी और अव्वल छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय की नई प्रबंधक सिस्टर पुष्पलता का स्वागत और विद्यालय सदन के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान नव नियुक्त प्रबंधक, प्रधानाचार्य सिस्टर शोभा सिस्टर सीमा, मदर मार्सलिना ने अपने संबोधन में शिक्षा से स्वयं, समाज, मानवता के प्रति सजग संवेदनशील रहने और सामाजिक मूल्यों को बनाए रखने की जरूरत बताई । इस दौरान बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कालेज के शिक्षक, कर्मचारी व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बैंक ने कुमाऊं के 78 हाईस्कूल एवं इन्टर के मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति दी, कमिश्नर ने सराहा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING