Connect with us

नैनीताल

मंत्री कैड़ा ने किया चाफी से अलचोना-ताडा मोटर मार्ग पर डामरीकरण व सुधारीकरण कार्य का शुभारम्भ

सीएन, नैनीताल। भीमताल विधानसभा के भीमताल ब्लॉक के चाफी से अल्चौना -ताडा  मोटर मार्ग  ख़राब था, जिस कारण ग्रामीणों, किसानो,  को अवागमन मै काफ़ी परेशानियों का समना करना पड़ रहा था, बरसात के दिनों ग्रामीणों को काफी परेशानिया होती थी गाड़ी कीचड में फस जाती थी!ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर  सुधारीकरण व डामरीकरण करने की मांग की! मंत्री कैड़ा ने जनता की समस्याओं को देखते हुऐ pwd विभाग के अधिकारियो से  डीपीआर तैयार कर शासन को भेजनें को कहा था, मंत्री कैड़ा ने  कहा मोटर मार्ग पर डामरीकरण  के लिए 2 करोड़  26लाख स्वीकृति कराने के बाद आज निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया!  साथ मंत्री कैड़ा राम सिंह कैड़ा ने विनायक स्थित गोल्ज्यू  देवता मंदिर  को मंदिर माला मिशन योजना मै सम्मलित कर मंदिर सौन्दर्यकरण व पुनर निर्माण कार्य के लिए 91 लाख स्वीकृति कराने के बाद आज मंदिर के सौन्दर्यकरण व पुनर निर्माण का भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया! मंत्री कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो पर लगातार डामरीकरण करने का कार्य किया जा रहा रहा, मंदिर माला मिशन योजना के अंतर्गत मंदिरो का सौन्दर्यकरण व जीर्णोद्धार, पुनः निर्माण कार्य किये जा रहे है। क्षेत्र की जनता ने मंत्री कैड़ा का आभार व्यक्त किया!  मंत्री कैड़ा ने कहा प्रदेश की जनता की समस्याओं का समाधान हो इस दिशा में हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है! मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया! इस दौरान मण्डल अध्यक्ष कमल जोशी, ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, प्रधान कमल देवका, लता आर्य, अंकित आर्य, जिला पंचायत सदस्य विपिन जंतवाल ,जेस्ट प्रमुख नंदाबल्ल्ब ब्रजवासी, आंनद मणी भट्ट, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता गण मौजूद रहे!

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING