Connect with us

नैनीताल

शारदा संघ की 54 वीं चित्रकला प्रतियोगिता में 1400 से अधिक बच्चों ने की भागीदारी, 22 अक्टूबर से प्रदर्शनी

शारदा संघ की 54 वीं चित्रकला प्रतियोगिता में 1400 से अधिक बच्चों ने की भागीदारी, 22 अक्टूबर से  प्रदर्शनी
सीएन, नैनीताल।
शारदा संघ द्वारा द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 1400 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी शारदा संघ के सभागार मे 22 अक्टूबर को लगाई जाएगी जबकि 24 अक्टूबर को एक समारोह में प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर शारदा संघ के तीन वरिष्ठ सदस्यों को पुरस्कृत भी किया गया। फ्लैट्स में शारदा संघ क्लब की तरफ से आयोजित 54 वीं पेंटिंग प्रतियोगिता नौ बजे से शुरू हुई। प्रतियोगिता में नैनीताल, भीमताल, भवाली, बगड़, ज्योलीकोट आदि से प्ले क्लास से लेकर 12 वीं कक्षा तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों को अलग-अलग ग्रुप में पेंटिंग के लिए सब्जेक्ट दिया गया था। प्रतियोगिता में दो घंटे के भीतर प्रतिभागी ने अपनी पेंटिंग बनाकर जमा करनी थी। इसके साथ ही शारदा सॉन्ग संगीत विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। मुख्य अतिथि शारदा संघ के वरिष्ठ सदस्य ओम प्रकाश साह, विधायक सरिता आर्या, प्राची आर्या और कई विशिष्टजन इस मौके पर मौजूद रहे। प्रतियोगिता में नैनीताल जीजीआईसी, मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, सैंट जोसफ कॉलेज, जीआईसी बगड़, आल सेंटस कॉलेज, सैंट जोंस, बाल संसार सैनिक स्कूल ज्योलीकोट, मदर्स हार्ट, बिशप शॉ स्कूल, लांग व्यू पब्लिक स्कूल, सनवाल स्कूल, रामा मोंटेसरी स्कूल आदि के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता वर्ष 1958 में शुरू हुई जब इसमें शहर के केवल 60 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। समय के साथ इसकी प्रतिष्ठा बढ़ी और इस वर्ष नैनीताल व आसपास से 1ए400 बच्चे प्रतिभाग कर रहे है। पिछले 54 वर्षों से लगातार चली आ रही ये प्रतियोगिता केवल एक वर्ष कोविड महामारी के दौरान ही बन्द रही। कार्यक्रम में मौजूद थे। शारदा संघ के अध्यक्ष प्रो. डीएस बिष्ट, महासचिव जीएल साह, सीएल साह, डॉ. मनोज बिष्ट, भुवन बिष्ट, देवेंद्र लाल साह, शैलेंद्र शाह, ईशा साह, प्रेम सिंह बिष्ट, धीरज भाकुनी, विनय शाह, सोनू बिष्ट, पीके शर्मा, जेके शर्मा आदि लोग कार्यक्रम में शामिल थे कार्यक्रम का संचालन नवीन पांडे ने किया।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING