Connect with us

नैनीताल

सांसद  शअजय भट्ट ने  सेनिटोरियम-रातीघाट बायपास मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर वैलिब्रिज का फीताकाट कर शुभारंभ  किया

सीएन, नैनीताल/श्री कैंचीधाम। सांसद  नैनीताल व उधमसिंह नगर अजय भट्ट ने  महत्वपूर्ण सैनिटोरियम-रातीघाट ( कैंची) बायपास सड़क  मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर वैलिब्रिज का फीताकाट कर शुभारंभ  किया। 19 किलोमीटर लंबाई का मोटर मार्ग जिसके निर्माण हेतु 37 करोड़  रुपये की धनराशि शासन से  मिली है उक्त मार्ग का सांसद द्वारा शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि  उक्त बाईपास के निर्माण से कैंचीधाम में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी, विशेष रूप से अल्मोड़ा, बागेश्वर, कर्णप्रयाग, पिथौरागढ़, क्षेत्र के आने जाने वाले पर्यटकों  एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी, जिससे मरीजों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और उन्हें जाम में फंसने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि मार्ग के अधिकांश हिस्से का कार्य पूरा कर लिया गया है तथा शेष भाग में डामरीकरण का कार्य किया जाना बाकी है। मानसून एवं संभावित बारिश को देखते हुए मार्ग पर पोकलैंड और जेसीबी मशीनों की उपलब्धता लगातार सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। क्षेत्र भ्रमण के दौरान सांसद ने आगामी 15 जून को श्री कैंचीधाम में आयोजित मेले  के दौरान आवश्यक पार्किंग व अन्य व्यवस्थाओं का भी स्थलीय निरीक्षण किया। जिला प्रशासन द्वारा की गई यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं में आमजन से सहयोग करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों एवं सभी संबंधित पक्षों के सहयोग से व्यवस्थाओं का सफल संचालन सुनिश्चित किया जा सकेगा। निरीक्षण के दौरान विधायक सरिता आर्या, दर्जा राज्य मंत्री नवीन वर्मा भावना मेहरा, प्रकाश आर्य, उपजिला अधिकारी अनुराग आर्य, अधीक्षण अभियंता लोनिवि मनोहर सिंह धर्मसत्तू, अधिशासी अभियंता रत्नेश  कुमार सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि ग्रामीण  आदि मौजूद रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING