Connect with us

नैनीताल

नैनीताल में पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया

नैनीताल में पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया

नैनीताल। सड़क सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए नैनीताल पुलिस ने यहां विभिन्न स्थानों में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना तल्लीताल व मल्लीताल के पुलिसकर्मियों ने ध्वनि विस्तारक यंत्रों से भी लोगों को जानकारी दी। मालूम हो कि पूरे देश में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य दुर्घटना से संबंधित मृत्यु दर को शून्य करना। इस अभियान में जागरूकता अभियान, कार्यशालाएं और जिम्मेदार सड़क व्यवहार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शैक्षिक कार्यक्रम सहित विभिन्न गतिविधियां शामिल की गई हैं। गुरुवार को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित प्रथाओं को अपनाने के महत्व के बारे में ड्राइवरों, पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों को शिक्षित करने पर विशेष जोर देते हुए लोगों को जागरूक किया गया। अभियान की अगुवाई प्रभारी कोतवाल धर्मवीर सोलंकी, थाना प्रभारी रमेश बोरा कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में उत्तराखंड निवासी केशव नेगी की गिरफ्तारी के संबंध में निष्पक्ष एवं तथ्यपरक जांच सुनिश्चित हो : अजय भट्ट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING