Connect with us

नैनीताल

रामनगर के वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र पपनै की सीढ़ी से गिर कर मौत, पत्रकारों में शोक

रामनगर के वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र पपनै की सीढ़ी से गिर कर मौत, पत्रकारों में शोक
सीएन, रामनगर/नैनीताल।
नैनीताल जिले के रामनगर के वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र पपनै का निधन हो गया। 3 दशक तक अमर उजाला से जुडे रहे जितेंद्र पपनै पिछले कुछ समय से संवाद न्यूज एजेंसी से संबद्ध थे। वरिष्ठ पत्रकार पपनै के एकाएक निधन से पत्रकार सन्न हैं। वहीं रामनगर क्षेत्र में शोक की लहर है। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष पपनै 8 जुलाई की शाम अपने घर की सीढ़िया से गिरने से गंभीर रुप से घायल हो गए थे। उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई थी। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। 9 जुलाई अपरान्ह को उनका अंतिम संस्कार रामनगर के श्मशान घाट में किया जाएगा। एनयूजे के चम्पावत जिलाध्यक्ष जगदीश राय, महामंत्री नवल जोशी, चम्पावत जिला पत्रकार संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्रबल्लभ ओली महामंत्री, सतीश जोशी सत्तू, वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडेय, चन्द्रेक बिष्ट, नवीन सिंह देउपा, दिनेश खकवाल, जिला सूचनाधिकारी गिरिजा शंकर जोशी समेत तमाम मीडिया कर्मियों ने शोक जताया है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING