नैनीताल
ज्योली ग्राम के मध्य मुख्य मोटर मार्ग में बाघ के पंजों के निशान मिलने से सनसनी, लोगों में दहशत
सीएन,ज्योलीकोट। निकटवर्ती ज्योली-रानीबाग मोटरमार्ग में भल्यूटी,कौसानी, ज्योली ग्राम के मध्य मुख्य मोटर मार्ग में बाघ के पंजों के निशान (खोज) मिलने से सनसनी फैल गई, जिससे लोगों में दहशत है। उल्लेखनीय है कि कि पिछले 25 दिनों में सूर्यगांव, ज्योली और भदयूनी में दो महिलाएं और एक युवक आदमखोर वन्य जीवों के शिकार बन चुके है। आदमखोर वन्य जीव के कहर को खत्म करने के लिए ट्रेंकुलजर टीम लगातार जुटी हुई है। वही विभाग ने पचास से ज्यादा ट्रैप कैमरे, मचान,पिंजड़े, और गश्त लगाकर इस आपदा से मुक्ति के प्रयास किए जा रहे है। प्रभावित इलाकों और आसपास में जागरूकता के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है, वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत ने लोगों से अपील की है कि आवाजाही में सतर्कता बरतें, खासकर जंगल से लगे ग्रामीण इलाकों खेतों, मोटर और पैदल मार्गों में ज्यादा सावधानी बरतें, आवश्यक होने पर झुंड में आवाजे करते हुए आए जाएं।ग्राम प्रधान चंद्र शेखर भट्ट, देवेंद्र सिंह नेगी, नवल कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता सूरज पांडे, ने गांवों में रात्रि में ज्यादा गश्त करने की मांग की है








































