Connect with us

नैनीताल

शनिवार की सुबह से मेट्रोपोल के अतिक्रमण ध्वस्तीकरण का अभियान होगा शुरू : डीएम

सीएन, हल्द्वानी। नैनीताल शहर की शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल के अतिक्रमण के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही हेतु जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा सम्पूर्ण तैयारी कर दी गई है। तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि शत्रु सम्पत्ति पर काबिज जनों को जिला प्रशासन द्वारा पर्याप्त नोटिस व सुनवाई के अवसर दिए गए किंतु समयावधि पूर्ण हो जाने के पश्चात भी अभी तक खाली नहीं किया गया। इसके लिए उप जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा लगभग 134 परिवारों को पर्याप्त अवसर, नोटिस, सुनवाई व कानूनी प्रक्रिया के अनुसार सम्पूर्ण कार्यवाही की गई है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमित लोगो को शुक्रवार तक आवास खाली करने का समय दिया गया है , ऐसा न होने पर शनिवार की सुबह से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा सम्पूर्ण तैयारी कर ली गई है। बैठक में जिलाधिकारी ने नगर निगम व नगरपालिका को पर्याप्त संख्या में विभिन्न संसाधनों की उपलब्धता, लोनिवि को जेसीबी, पोकलैंड आदि मशीन, स्वास्थ्य विभाग को जीवन रक्षक औषधि, चिकित्सक व एम्बुलेंस , विद्युत विभाग को विद्युत सुरक्षा , परिवहन को वाहनों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शत्रु सम्पत्ति पर अतिक्रमण हटाने के पश्चात लोनिवि द्वारा तत्काल मलबे को हटाया जाएगा जिससे आपदा के दृष्टिगत किसी भी प्रकार का नुकसान व पुनः अतिक्रमण से बचा जा सके। कानून व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए अतिक्रमण हटाने के लिए लगभग पुलिस की चार कम्पनी पीएसी, जिला प्रशासन के 06 सेक्टर अधिकारी सहित कुल 1000 कार्मिक फील्ड में तैनात रहेंगे।फील्ड में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा जिसके नोडल अपरजिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अशोक जोशी व क्षेत्र के नोडल अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव चरण द्विवेदी रहेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, आरटीओ नन्द किशोर, उपजिलाधिकारी नैनीताल राहुल शाह, धारी योगेश मेहरा, रामनगर गौरव चटवाल सहित अन्य उप जिलाधिकारी व तहसीलदार मौजूद थे। इथर शुक्रवार को इस मामले में नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई भी होनी है जिस प्रभावित व प्रशासन की नजर बनी हुई है।

जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल- 05946220184।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डीएम रयाल की बड़ी कार्रवाई : 44 बिना पंजीकरण मिले होमस्टे, 125 मानकों के विपरीत संचालित, लाइसेंस निरस्तीकरण की तैयारी, नैनीताल में 197 होम स्टे पर छापा, 169 में मिली अनियमितता 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING