नैनीताल
सुमित जेठी को मिला 94. 50 लाख में नैनीताल के पार्किंगों का ठेका
सीएन, नैनीताल। एक वर्ष बाद आखिरकार नगर पालिका द्वारा पार्किंग व टोल की निविदा प्रक्रिया शरू की है। जिसमे बीडी पांडे, बारापत्थर व अंडा मार्किट पार्किंग की निविदा खोली गई जिसमें सुमित जेठी को 94 लाख 50 हजार रुपये में 11 महीने के लिए पार्किंग के संचालन की जिम्मेदारी मिल गयी है। बता दे कि पालिका द्वारा इन पार्किंगों का बेस प्राइज 55 लाख रुपये रखा था। अभी नैनीताल ब्रिज टोल टैक्स निविदा होनी है। पालिका ने इसका बेस प्राइस 10.50 करोड़ रखा है। ईओ रोहिताश शर्मा ने बताया कि लेक ब्रिज चुंगी के लिए 9 निविदाएं मिली हैं जिनका परीक्षण किया जा रहा है।






































