Connect with us

नैनीताल

सातताल सूर्या गांव के लोगों ने पानी नहीं आने से रात को किया धरना प्रदर्शन, जल संस्थान के खिलाफ जताया आक्रोश

सातताल सूर्या गांव के लोगों ने पानी नहीं आने से रात को किया धरना प्रदर्शन, जल संस्थान के खिलाफ जताया आक्रोश

सीएन, नैनीताल। सातताल सूर्या गांव में कई दिनों से पानी की दिक्कत होने के कारण ग्रामीणों को पानी के लिए मुसीबत का सामना करना पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि जल संस्थान के अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने पर भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है, वही ग्रामीणों ने बताया कि जल संस्थान ने उन्हें दिलासा दिया कि आज टैंकर के माध्यम से गांव में पानी दिया जाएगा मगर ग्रामीण खाली बाल्टियां लेकर सड़क पर खड़े रहे।वहीं जल संस्थान का टैंकर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने जल संस्थान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द क्षेत्र में पानी नहीं आया तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जल संस्थान अधिकारियों की होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 2 जून का राशिफल : मीन राशि के जातकों का स्वास्थ्य के लिहाज से दिन राहत देने वाला हो सकता है  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING