नैनीताल
गौ आह्वान अभियान के तहत भाजपा ने गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग को लेकर एडीएम विवेक राय को सौंपा ज्ञापन
सीएन, नैनीताल। गौ सेवा आवाहन अभियान के तहत आज गौ रक्षको ने एडीएम विवेक राय के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। भाजपा के पूर्व जिला मंत्री प्रकाश चंद्र आर्य के नेतृत्व में यह ज्ञापन दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 48 व 51ए (जी) की मूल भावना के अनुरूप गौ माता को राष्ट्रीय आराध्य का संवैधानिक दर्जा देने की मांग की है। कहा कि देश के समस्त सनातनी, भक्तों, कार्यकर्ताओं, जागरूक नागरिकों और संत समाज की मांग करता है कि भारत में स्थिति अत्यंत पीड़ादायक है, वही गौ हत्या लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि गोवंश केवल आस्था का विषय नहीं है। इसलिए गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में गिरीश चंद्र, राहुल कुमार, मुकेश कुमार, योगी कमलनाथ, अभिषेक, हेमचंद्र, प्रकाश चंद्र आर्य, अखिलेश कुमार, पंकज टम्टा, राहुल कुमार,गणेश सिंह व सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।









































