नैनीताल
मतदाताओं को वोटर लिस्ट से जोड़ने के लिए कार्यकर्ता आगे आयें : भट्ट
सीएन, नैनीताल। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने बुधवार को अपनी आवास में स्थानीय लोगों व पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा जन समस्याओं का निस्तारण के लिए मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। श्री भट्ट नेअपने आवास में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनने के पश्चात नगर निगम क्षेत्र के आदर्श नगर वार्ड नंबर 152 में वोटर चेतन महाअभियान में शिरकत की, इस दौरान पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। श्री भट्ट ने कहा कि नए मतदाताओं को वोटर लिस्ट से जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा और मतदाताओं को उनके वोट के प्रति जागरूक करना भी एक सामाजिक दायित्व है श्री भट्ट ने कहा कि इसीलिए भाजपा के राष्ट्रीय अभियान के तहत वोटर चेतना महा अभियान के कार्यक्रम प्रत्येक मंडल क्षेत्र में किया जा रहे हैं। इसके पश्चात श्री भट्ट हीरानगर स्थित पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के आवास पहुंचे। जहां उन्होंने पिछले दिनों अस्वस्थ हुए प्रदीप बिष्ट का हाल-चाल जाना और जल्द स्वस्थ लाभ की कामना की। इस दौरान उनके साथ जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, साकेत अग्रवाल रेनू अधिकारी प्रकाश रावत तरुण बंसल विनीत अग्रवाल प्रतिभा जोशी हरी मोहन अरोरा चंदन बिष्ट राजेंद्र अग्रवाल प्रदीप जनौटी मंडल अध्यक्ष प्रताप रेकवाल मुकेश बेलवाल सांसद प्रतिनिधि कमलेश जोशी गीता जोशी शांति भट्ट सहित कोई पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
