Connect with us

उधम सिंह नगर

पत्रकार अभिषेक के परिजनों को दी जाये दस लाख की आर्थिक सहायताः गुलाटी


सीएन, रूद्रपुर। देवभूमि पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष अशोक गुलाटी ने किच्छा के वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक आनन्द के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन को पत्रकारिता जगत के लिए बड़ी क्षति बताया है। साथ ही उन्होंने शासन से दिवंगत पत्रकार के परिजनों को दस लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की मांग भी की है। अशोक गुलाटी ने जारी वक्तव्य में कहा कि अभिषेक आनन्द के रूप में हमने एक युवा और कर्मठ पत्रकार खो दिया है। अभिषेक आनन्द ने अपना पूरा जीवन पत्रकारिता के लिए समर्पित कर दिया। उनका पूरा परिवार पत्रकारिता पर ही आश्रित था। अभिषेक आनन्द के निधन के बाद अब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके दो छोटे छोटे बच्चे हैं जिनके लालन पालन और उनकी शिक्षा का बोझ अब पत्नी और बुजुर्ग पिता के कंधों पर आ गया है। ऐसे में परिवार की मदद के लिए सरकार से आर्थिक मदद दी जानी चाहिए। श्री गुलाटी ने कहा कि यूनियन का एक प्रतिनिधि मण्डल शीघ्र ही इस सम्बंध में मुख्यमंत्री से मिलेगा। मुख्यमंत्री से पत्रकार के परिजनों को दस लाख की आर्थिक सहायता देने की मांग की जायेगी। उन्होंने समाजसेवियों से भी पत्रकार के परिजनों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है।

Continue Reading
You may also like...

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING