Connect with us

शिक्षा

नैनीताल की पूर्णिमा का चयन पीएचडी हेतु आईआईटी गांधीनगर गुजरात में हुआ

नैनीताल की पूर्णिमा का चयन पीएचडी हेतु आईआईटी गांधीनगर गुजरात में हुआ
सीएन, नैनीताल।
डीएसबी परिसर कुमाऊं विश्वविद्यालय भूगर्भ विभाग की छात्रा पूर्णिमा कार्की का चयन पीएचडी हेतु आईआईटी गांधीनगर गुजरात में हुआ है।पूर्णिमा ने बीएससी तथा एमएससी डीएसबी परिसर के भूगर्भ विभाग से किया तथा गेट की परीक्षा पास की एवं आईआईटी में पीएचडी हेतु प्रवेश पाया है। पूर्णिमा मालडन कॉटेज निवासी तथा जल संस्थान में कार्यरत भीम सिंह कार्की तथा सुमन कार्की की पुत्री है। पूर्णिमा बचपन से ही मेधावी रही है। उनकी इस उपलब्धि पर शोध निदेशक प्रो. ललित तिवारी, प्रो. आशीष तिवारी, डॉक्टर महेश आर्य, विभागाध्यक्ष प्रो. प्रदीप गोस्वामी, प्रो. संतोष कुमार, प्रो. राजीव उपाध्याय, डॉक्टर दीपा आर्य, डॉक्टर डॉक्टर मनीष, निर्मित साह ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

More in शिक्षा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING