Connect with us

शिक्षा

प्रो. बिष्ट को उन्नत भारत अभियान कुमाऊं विश्वविद्यालय समिति का  अध्यक्ष बनाया

सीएन, नैनीताल। डीएसबी परिसर के प्रो. अनिल बिष्ट वनस्पति विज्ञान विभाग को  मानव संसाधन  विकास मंत्रालय द्वारा संचालित उन्नत भारत अभियान कुमाऊं विश्वविधालय  समिति का  अध्यक्ष बनाया गया है। भूगोल के डॉक्टर प्रकाश चन्याल, इंग्लिश की डॉक्टर दीपिका पंत तथा  अर्थशास्त्र के डॉक्टर जितेंद्र लोहनी को समिति का सदस्य बनाया गया है। इस संबंध का पत्र कुलसचिव ने कुलपति के अनुमोदन के बाद जारी किया है। प्रो. अनिल बिष्ट के अध्यक्ष बनने पर कूटा ने उन्हे बधाई एवम शुभकामनाएं दी तथा अंगवस्त्र पहना कर अनार का पौधा भेट किया। इससे पहले डॉक्टर नीलू लोधियाल उक्त समिति की अध्यक्ष थी। कूटा की तरफ से प्रो. ललित तिवारी, प्रो. नीलू लोधियाल, डॉक्टर विजय कुमार, डॉक्टर हर्ष चौहान, डॉक्टर नवीन पांडे ने टीम को बधाई दी है।

More in शिक्षा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING