Connect with us

पर्यावरण

स्वच्छता ही सेवा-2023 के तहत शिप्रा नदी में चलेगा वृहद स्वछता अभियान : सीडीओ

सीएन, भीमताल। जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा निर्देशों के क्रम में 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2023 तक “स्वच्छता ही सेवा- 2023” कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में विभिन्न गतिविधियों का सम्पादन किया जा रहा हैमुख्य विकास अधिकारी*.मुख्य विकास अधिकारी डॉ संदीप तिवारी ने बताया कि “स्वच्छता ही सेवा- 2023” कार्यक्रम के अन्तर्गत “कचरा मुक्त भारत” एवं समग्र स्वच्छता की अवधारणा को प्राप्त किये जाने के उद्देश्य से दिनांक 25 सितम्बर, 2023 को प्रातः 10:00 बजे से शिप्रा नदी में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। शिप्रा नदी की सफाई के लिए नदी को 11 सेक्टर में बांटकर 11 सेक्टर अधिकारी भी नामित किए गय है। यह विशेष अभियान शिप्रा नदी के किनारे साफ करने एवं अपशिष्ट (प्लास्टिक सहित ) हटाने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक जन समुदाय से अभियान में शामिल होने की अपील की है।

More in पर्यावरण

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING