Connect with us

स्वास्थ्य

अन्तर्राष्टीय योग दिवस पर प्रदेश का मुख्य कार्यक्रम एफटीआई हल्द्वानी में होगा

सीएन, हल्द्वानी। 21 जून शुक्रवार को अन्तर्राष्टीय योग दिवस के आयोजन क़़ जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. एम.एस गुंजियाल को नोडल अधिकारी नामित किया है। डिस्ट्रिक कोआपरेटिव बैक के सभागार में योग दिवस 21 जून की तैयारियों के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे ने व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय कर योग दिवस को सफल बनायेंं। उन्होंने योग प्रशिक्षक की नियुक्त करने के भी निर्देश दिये। उन्होने कहा 21 जून योग दिवस के अवसर पर एफटीआई हल्द्वानी में लगभग 2000 लोगां द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। इस हेतु प्रत्येक प्रतिभागी को टीशर्ट, खानपान आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने शिक्षा महकमे के अधिकारियों को निर्देश दिये कि अधिक से अधिक संख्या में बच्चे प्रतिभाग करें ताकि वे योग के बारे मे जाने। उन्होंने जनपद के सभी विभागों के साथ ही आमजनता से अपील की है कि 21 जून योग दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर योग दिवस को सफल बनाये।
उन्होने कहा ’योग’ शब्द संस्कृत से लिया गया है जिसका अर्थ है शामिल होना या एकजुट होना। योग एक प्राचीन शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है जो लोगों को शांति, आत्मविश्वास और साहस देता है जिसके माध्यम से वे बेहतर तरीके से कई गतिविधियां कर सकते हैं। बैठक मे पीडी हिमांशु जोशी, सीओ नितिन लोहनी, असिटेंट कमाण्डेंट आईटीबीपी किशन सिंह,डा. राजेश त्रिपाठी,एआरटीओ विमल पाण्डे, पीआरओ आलोक उप्रेती,बीडीओ आरसी जोशी के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला 1 मई, 2026 तक पांच दिनी जनपद नैनीताल भ्रमण पर रहेंगे, सांसद भट्ट ने किया स्वागत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in स्वास्थ्य

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING