Connect with us

विधि

नैनीताल जिला बार चुनाव में अध्यक्ष पद पर अब आमने-सामने का मुकाबला

सीएन, नैनीताल। जिला बार चुनाव में अंतिम दिन अलग अलग पदों पर दो दिनो मे कुल इक्कीस नामांकन पत्र खरीदे गए। यहां अध्यक्ष पद दो उपाध्यक्ष पद दो सचिव पद पर दो उपसचिव पद पर दो सहित कार्यकारणी सदस्य पद पर छह नामांकन पत्र खरीदे गए। मुख्य चुनाव अधिकारी नीरज साह व उप-चुनाव अधिकारी दीपक रूवाली ने बताया कि अंतिम दिन अध्यक्ष पद पर मनीष मोहन जोशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया वही उपाध्यक्ष पद पर तारा आर्या सचिव पद पर पंकज कुमार व संजय सुयाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उपसचिव पद पर मनीष कांडपाल व अर्चित गुप्ता सदस्य पद पर प्रीति साह मंजू कोटलिया स्वाति परिहार जमीर अहमद यशपाल आर्या ने अपना नामांकन दाखिल किया है वही अध्यक्ष पद हरिशंकर कंसल के नामांकन दाखिल नही करने के बाद अब इस पद पर मुख्य मुकाबला ओंकार गोस्वामी व मनीष मोहन जोशी के बीच ही रह गया है। प्रपत्रो की जांच के बाद कुल सभी नामांकन सही पाए गए। इस दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी नीरज साह सह चुनाव अधिकारी दीपक रूवाली राजेन्द्र सिंह बोरा अनिल कुमार व गौरव भट्ट मौजूद रहे।

More in विधि

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING