Connect with us

विधि

हल्द्वानी में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

सीएन, हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवम जिला न्यायधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के मार्गदर्शन के दृष्टिगत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सीनियर सिविल जज बीनू गुलयानी द्वारा नगर निगम सभागार हल्द्वानी में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे सीनियर सिविल जज बीनू गुलयानी द्वारा श्रमिको के हित सम्बन्धित कानूनों व स्थाई लोक अदालत व आग्रमि राष्ट्रिय लोक अदालत के विषय मे जानकारी दी , तथा पराविधिक स्वय सेवक उमा भंडारी द्वारा श्रमिक कार्ड, ई. श्रम कार्ड, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना, समाज कल्याना की पेंशन स्कीम, विधिक जानकारी दी। उक्त कार्यक्रम मे एसआई प्रकाश पोखरियाल, चाइल्ड हेल्प लाइन की सगीता शेखर राव, एडवोकेट चन्दन सिंह बोहरा, स्वास्थ्य निरीक्षक चतुर सिह, स्वच्छता कर्मी मजदूर यूनियन इत्यादि उपस्थित रहे व मेयर जोगेन्द्र सिंह रौतेला, नगर निगम आयुक्त पंकज उपाध्याय, सहनगर आयुक्त गणेश भटट, कार्यालय अधीक्षक श्याम सिंह खत्री के विशेष सहयोग से शिविर का सफलतम आयोजन नगर निगम सभागार में किया गया।

More in विधि

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING