Connect with us

राष्ट्रीय

न्यूजक्लिक से जुड़े 5 पत्रकारों के घरों पर दिल्ली पुलिस ने की छापामारी, मोदी सरकार डरी

न्यूजक्लिक से जुड़े 5 पत्रकारों के घरों पर दिल्ली पुलिस ने की छापामारी, मोदी सरकार डरी
सीएन, नईदिल्ली।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार सुबह दिल्ली.एनसीआर में न्यूज पोर्टल न्यूजक्लिक से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दिल्ली पुलिस ने न्यूजक्लिक से जुड़े लोगों के घरों से लैपटॉप, मोबाइल, हार्ड डिस्क आदि जब्त किया है। जिन लोगों के घर छापेमारी की गई, उनमें कुछ पत्रकार भी शामिल हैं जिनमें अभिसार शर्मा, उर्मिलेश, संजय राजौरा, भाषा सिंह, प्रबीर पुरखयस्थ, अनिंदयो चक्रबर्ती, सोहैल हाशमी शामिल है।
अभिसार शर्मा पत्रकार हैं। उन्होंने पिछले 15 वर्षों से टेलीविजन इंडस्ट्री में काम किया है। उन्हें 2008.2009 में देश का सर्वोच्च पत्रकारिता पुरस्कार रामनाथ गोयनका अवार्ड से सम्मानित किया गया था। फिलहाल, अभिसार शर्मा पत्नी और दो बच्चों के साथ एनसीआर में रहते हैं।
पत्रकार भाषा सिंह पिछले 25 साल से पत्रकारिता में एक्टिव हैं। वे पत्रकारिता के अलावा राइटिंग करती हैं और डॉक्यूमेंटरी भी बनाती हैं। भाषा सिंह का जन्म 1971 को दिल्ली में हुआ था। भाषा की पढ़ाई.लिखाई लखनऊ में हुई है। सिर पर मैला ढोने की प्रथा की पड़ताल करती भाषा सिंह की किताब अदृश्य भारत काफी चर्चित रही थी। भाषा सिंह को भी रामनाथ गोयनका पुरस्कार मिल चुका है।
सीनियर पत्रकार उर्मिलेश ने 2010 से 2012 तक राज्यसभा टीवी में एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में काम किया है। इससे पहले वे हिंदुस्तान और नवभारत टाइम्स जैसे अखबारों के साथ काम कर चुके हैं। फिलहाल, उर्मिलेश न्यूजक्लिक में रीडर्स एडिटर है। उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ आर्ट्स की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने जेएनयू से एमफिल किया है।
सीनियर पत्रकार प्रबीर पुरकायस्थ न्यूजक्लिक के एडिटर हैं। पत्रकार बनने से पहले उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री ली थी। प्रबीर पुरकायस्थ ने ही न्यूज़क्लिक की स्थापना की थी। न्यूजक्लिक से जुड़े लोगों और पत्रकारों के घर छापेमारी के बाद राजद ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। राजद चीफ लालू यादव ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा कि मोदी सरकार की सचाई दिखाने वाले पत्रकारों को डराना चाहती है। न्यूजक्लिक से जुड़े लोगों और पत्रकार अभिसार शर्मा, उर्मिलेश, संजय राजौरा, सुहैल हाशमी के घर पर दिल्ली पुलिस की रेड हुई है। फोन व लैपटॉप सीज किए गए हैं। लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को कुचलना कायरता पूर्ण कार्यवाही है मोदी सरकार सचाई से डर रही है।

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING