Connect with us

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी के घर से आई एक खबर, सुबह-सुबह दिल्ली में मचा हड़कंप

प्रधानमंत्री मोदी के घर से आई एक खबर, सुबह-सुबह दिल्ली में मचा हड़कंप
सीएन, नईदिल्ली।
प्रधानमंत्री आवास के ऊपर सोमवार सुबह ड्रोन उड़ने की खबर से हड़कंप मच गया। एसपीजी ने दिल्ली पुलिस को इस बारे में सूचना दी। सूचना मिलते ही आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब पांच बजे एसपीजी ने दिल्ली पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही दिल्ली के बड़े अधिकारी और भारी फोर्स ड्रोन की तलाश में जुट गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक ड्रेन मिल नहीं पाया था। पुलिस ड्रोन की तलाश में जुटी है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री आवास और उसके आसपास का इलाका नो फ्लाइंग जोन में आता है। दरअसल, सोमवार की सुबह एनडीडी कंट्रोल रूम को पीएम आवास के पास एक अज्ञात उड़ने वाली वस्तु के बारे में सूचना मिली थी। आस-पास के इलाकों में काफी खोजबीन की गई लेकिन ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली। हवाई यातायात नियंत्रण कक्ष (एटीसी) से भी संपर्क किया गया। उन्हें भी पीएम आवास के पास ऐसी कोई उड़ने वाली वस्तु नहीं मिली। नई दिल्ली जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त डा. हेमंत तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के ऊपर नो फ्लाइंग जोन में ड्रोन उड़ाने की जानकारी मिली थी। सुबह 5.30 बजे एसपीजी ने पुलिस से संपर्क किया था। फिलहाल जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 3 मार्च 2026 का राशिफल :वृश्चिक राशि के जातकों के बिजनेस को लेकर जो चिंताएं चल रही थीं, उनमें राहत मिलने लगेगी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING