Connect with us

राष्ट्रीय

सांसें थाम देने वाला नजारा, तेंदुआ व ब्लैक पैंथर शांत जलाशय के किनारे साथ-साथ पानी पीते दिखाई दिए

सीएन, भद्रा। कर्नाटक के जंगलों से एक ऐसा नजारा सामने आया है, जिसने वन्यजीव प्रेमियों को रोमांचित कर दिया है. एक वन्यजीव फोटोग्राफर ने एक दुर्लभ पल को कैमरे में कैद किया, जिसमें एक तेंदुआ और एक ब्लैक पैंथर शांत जलाशय के किनारे साथ-साथ पानी पीते दिखाई देते हैं. यह दृश्य भद्रा बैकवॉटर्स के पास फिल्माया गया..इस वीडियो को वाइल्ड फोटोग्राफर सोहन सिंह ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. उन्होंने इस क्षण को प्रकृति का जादुई संयोग बताया. अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि जब “सितारे अलाइन में आते हैं, तब जादू होता है. उन्होंने इस मुलाकात को ऐसा पल बताया, जो भद्रा की विरासत का हिस्सा बनकर लंबे समय तक याद रखा जाएगा. वीडियो की शुरुआत में तेंदुआ पानी के बिल्कुल किनारे झुका हुआ दिखाई देता है. वह सावधानी से स्थिर पानी की सतह से घूंट-घूंट पानी पीता है. कुछ ही क्षण बाद ब्लैक पैंथर वहां पहुंचता है. उसके व्यवहार में न तो आक्रामकता है और न ही जल्दबाजी. वह तेंदुए के काफी करीब आकर बैठ जाता है और दोनों बड़े शिकारी एक साथ पानी पीने लगते हैं. यह दृश्य शांत, संतुलित और असाधारण लगता है. इस वीडियो को अब तक 10.5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. सोशल मीडिया पर इसे तेजी से साझा किया गया. वन्यजीव प्रेमियों और फोटोग्राफरों ने न सिर्फ इस दृश्य की सुंदरता की सराहना की, बल्कि इसे कैद करने के लिए जरूरी धैर्य और समय की भी तारीफ की. नैट जियो योर शॉट के आधिकारिक अकाउंट ने भी इस दृश्य को सांसें थाम देने वाला नजारा बताया. अन्य दर्शकों ने इसे शानदार, शक्तिशाली और भावनात्मक पल करार दिया. कई लोगों ने यह भी कहा कि जंगल की दुनिया रहस्यमयी और अनिश्चित होती है, जहां ऐसे क्षण कभी भी और अचानक सामने आ सकते है. यह वीडियो प्रकृति के उन अनलिखे पलों की याद दिलाता है, जो बिना किसी पूर्व तैयारी के सामने आते हैं. तेंदुए और ब्लैक पैंथर का यह शांत सहअस्तित्व दर्शकों के लिए एक दुर्लभ और यादगार अनुभव बन गया है. आज तक से साभार

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING