Connect with us

राष्ट्रीय

बजट: घर खरीदने और बनाने के लिए सरकार मदद करेगी: सीतारमण

बजट: घर खरीदने और बनाने के लिए सरकार मदद करेगी: सीतारमण
सीएन, नईदिल्ली।
गुरुवार को संसद में अंतरिम बजट 2024 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार गरीब लोगों को घर खरीदने और घर बनाने में आर्थिक मदद देगी। उन्होंने कहा कि मिडिल क्लास के लोगों के लिए, झुग्गी और चॉल में रहने वालों के लिए घर खरीदने और बनाने के लिए सरकार मदद करेगी इसके लिए योजना लायी जाएगी। वित्त मंत्री ने कहा कि जो लोग किराये के घरों में रह रहे हैं उन्हें इस स्कीम से फायदा होगा। साथ ही जो लोग अनधिकृत कॉलोनियों में रह रहे हैं उन्हें भी अपना घर खरीदने और बनाने में मदद मिलेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नए संसद भवन में आम बजट पेश कर रही हैं। चुनावी साल होने के कारण यह एक अंतरिम बजट है। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था में गहरा बदलाव आया है। 2014 में देश को भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था। सरकार ने उन चुनौतियों पर विजय प्राप्त की और स्ट्रक्चर रिफॉर्म्स लागू किए। लोगों के लिए कल्याणकारी सुधार किए गए। रोजगार और एंटरप्रेन्योरशिप के लिए स्थितियां अनुकूल बनाई गईं। विकास का लाभ बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचने लगा और देश को एक नए उद्देश्य और आशा की भावना मिली। वित्त मंत्री ने कहा दूसरे कार्यकाल में सरकार ने अपने विकास के मंत्र को और मजबूत किया और हमारी डेवलपमेंट फिलॉसफी में समावेशिता के सभी तत्वों अर्थात् सामाजिक और भौगोलिक को शामिल किया गया। समग्र राष्ट्र दृष्टिकोण के साथ देश ने कोविड.19 महामारी की चुनौतियों पर विजय प्राप्त की। आत्मनिर्भर भारत की ओर लंबी छलांग लगाई और अमृत काल के लिए ठोस नींव रखी। वित्त मंत्री ने कहा हमें गरीब, महिला, युवा और किसानों पर फोकस करने की जरूरत है। उनकी जरूरतें उनकी महत्वाकांक्षाएं और उनका विकास हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इन चारों को सरकार के समर्थन की जरूरत है और उन्हें यह पहुंच रहा है। उनका सशक्तिकरण देश को आगे लेकर जाएगा।

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING